{"_id":"5921d1794f1c1b3f6a535fe7","slug":"government-has-broken-the-trust-of-farmers-jayant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने किसानों का भरोसा तोड़ा है : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने किसानों का भरोसा तोड़ा है : जयंत
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 21 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
गांव कंथरी पहुंचे रालोद के जयंत चौधरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी रविवार की शाम मैनपुरी रोड स्थित ग्राम कंथरी पहुंचे । वे आत्महत्या करने वाले किसान सत्यप्रकाश के आवास पर पहुंचे और परिवारीजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों को कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की जरूरत नहीं है। हम उनके हकों की लड़ाई को लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने केंद्र की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी ने सरकार बनने से पहले किसानों के कर्जे माफ करने की बात कही थी। जब उनकी सरकार बन गई तो उन्होंने केवल एक लाख रुपये के कर्जे माफ कर किसानों का भरोसा तोड़ा है। प्रदेश की योगी सरकार के संबंध में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। लूट, हत्या व बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। मथुरा में दो सर्राफा व्यवसायियों की लूट के दौरान हत्या पर कहा कि पुलिस ने दवाब में आकर जो मुठभेड़ दिखाकर गिरफ्तारी है। वह किसी के गले नहीं उतर रही है। इस अवसर पर उनके साथ सुमन दिवाकर, फौरन सिंह, विक्त्रस्म सिंह, अजीत, माती चौधरी आदि थे।