फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Glass bangle factories open on weekly closure

Firozabad News: साप्ताहिक बंदी पर खुले कांच चूड़ी कारखाने

Sun, 19 Oct 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Glass bangle factories open on weekly closure
नगला भाऊ स्थित कांच इकाई में रविवार का काम करते श्रमिक। संवाद। - फोटो : नगला भाऊ स्थित कांच इकाई में रविवार का काम करते श्रमिक। संवाद।
श्रम विभाग के अनुसार, श्रमिकाें व फैक्टरी मालिकों की आपसी सहमति के बाद दी गई अनुमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। त्योहारों के मद्देनजर कांच, चूड़ी व पॉट भट्ठी कारखानों में रविवार को साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी काम चालू रहा। श्रम विभाग के अनुसार, सेवायोजकों और श्रमिक पक्ष की मांग पर कारखाने चालू रखने की अनुमति दी गई।
शहर के कांच चूड़ी उद्योग में रविवार को साप्ताहिक बंदी का नियम है। त्योहार के कारण कई कांच, चूड़ी व पॉट भट्ठी इकाईयों में साप्ताहिक बंदी के बाद भी काम किया गया है। नगला भाऊ, स्टेशन रोड और शीतल खां रोड क्षेत्र में संचालित पॉट भट्ठी कारखानों में सुबह की शिफ्ट में उत्पादन कार्य हुआ।
विज्ञापन

इस संबंध में कई श्रमिकों की ओर से साप्ताहिक बंदी के बाद भी काम चलाने की शिकायतें आईं। श्रमिकों का कहना है कि त्योहार पर अधिकारियों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर मालिकों की ओर से कारखाने खुलवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांच चूड़ी उद्योग में औद्योगिक गतिविधियां सुचारू रखने को तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी में शामिल कांच चूड़ी श्रमिकों और कारखानेदारों के मध्य आपसी समझौता होने पर ही कारखानों में काम चलाने की अनुमति दी गई।
- यशवंत कुमार सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed