{"_id":"576fe8054f1c1b2c2a79a8a0","slug":"funkne-transformer-from-the-power-crisis-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से गहराया बिजली संकट
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Sun, 26 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से गहराया बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर बिजलीघर पर स्थापित ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। रामनगर से जुड़े कई क्षेत्रों में दिनभर बिजली गायब रही। विभाग द्वारा टेस्टिंग कराने के बाद ट्रांसफार्मर को डैमेज घोषित कर दिया गया।
रामनगर बिजलीघर पर पांच एमबीए व दस एमबीए के ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। रविवार की सुबह करीब 11 बजे पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। अवर अभियंता की सूचना पर तकनीकी टीम ने बिजलीघर पहुंचकर घंटों तक ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की। इसके बाद चार बजे उसे डैमेज घोषित कर दिया। ट्रांसफार्मर फुंकने से रामनगर से जुड़े कई क्षेत्रों में दिनभर बिजली का संकट रहा। भीषण गर्मी व उमस के मौसम में बिना बिजली के हर कोई परेशान दिखा। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए विभाग द्वारा बिजलीघर पर स्थापित 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर से काट-काटकर कुछ समय आपूर्ति दी। इस संबंध में एक्सईएन चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि रामनगर बिजलीघर पर स्थापित पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर सुबह फुंक गया था। दूसरे ट्रांसफार्मर को मंगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बिजलीघर से पुराना ट्रांसफार्मर निकालने तथा नया स्थापित करने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है।