{"_id":"65961f47e9627bef3a026a35","slug":"friends-beat-their-own-friend-to-death-over-minor-dispute-in-firozabad-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'नहर की पटरी पर पड़ा है तेरा भाई उठा ला'... दोस्तों ने कांस्टेबल के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'नहर की पटरी पर पड़ा है तेरा भाई उठा ला'... दोस्तों ने कांस्टेबल के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला
Thu, 04 Jan 2024 08:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Jan 2024 08:30 AM IST
सार
फिरोजाबाद में कुछ दोस्तों ने डाबे पर खाना खाया। घर लौटते समय आपस में झगड़ा हो गया। इस पर दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। घटना से घर में चीख पुकार मची है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
मृतक विंकल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात दोस्तों ने मामूली कहासुनी पर अपने ही दोस्त को पीट-पीट कर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांववालों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घटना जसराना थाना क्षेत्र के भेंडी गांव की है।
गांव निवासी ओंकार सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। बुधवार की शाम उनका बेटा विंकल अपने कुछ साथियों के साथ बीती रात खाना खाने के लिए ढाबे पर गया था। सभी ने प्रवेश ढाबे पर खाना खाया। वहां पर किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। आरोपी उसे गाड़ी में डालकर वहीं से निकल गए।
यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी का बेरहमी से कत्ल, फिर इंजीनियर ने किया सुसाइड; एक साथ जले शव... तो बिलख पड़ा मासूम बेटा व परिवार
विज्ञापन
रास्ते में बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। आरोपी खुदादपुर नगल तुलसी नगला गंगे के पास नहर पटरी पर युवक को मरणासन्न छोड़कर भाग गए। रात करीब 10 बजे विंकल के भाई के फोन पर राहुल नाम के लड़के का फोन आया। उसने बताया कि विंकल नहर की पटरी पर पड़ा है। इस पर वह लोग भागकर पहुंचे।
यह भी पढ़ेंः- भाजपा नेता के बेटों को गोली मारने का मामला: एक के गले तो दूसरे की रीढ़ में फंसी गोली, आरोपियों की तलाश जारी
परिजन का कहना है कि सूचना मिली तो बेटे को लेकर थाने पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बताया कि बेटे ने मरने से पहले पुलिस को पूरी घटना बताई थी। साथ ही आरोपियों के नाम भी बताए थे। जो कि, पुलिस के पास सुरक्षित हैं। मामले में आठ आरोपी हैं। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी मौके से फरार हैं।