{"_id":"659545c2b28f1f08ef096e05","slug":"last-rites-of-couple-who-committed-suicide-after-killing-their-wife-were-performed-in-agra-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी का बेरहमी से कत्ल, फिर इंजीनियर ने किया सुसाइड; एक साथ जले शव... तो बिलख पड़ा मासूम बेटा व परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी का बेरहमी से कत्ल, फिर इंजीनियर ने किया सुसाइड; एक साथ जले शव... तो बिलख पड़ा मासूम बेटा व परिवार
Wed, 03 Jan 2024 05:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Jan 2024 05:16 PM IST
सार
पत्नी का बेरहमी से कत्ल करने के बाद इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया। दोनों के स आगरा में एक साथ जले। इस दौरान मासूम बेटा व परिवार के लोग बिलख पड़े।
विज्ञापन
ताजगंज स्थित श्मशान घाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा के दयालबाग के रहने वाले इंजीनियर गौरव शर्मा ने गुरुग्राम (हरियाणा) में पत्नी लक्ष्मी की हत्या कर दी थी। इसके बाद गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन से सर्विस रोड पर कूदकर आत्महत्या की थी। दोनों के शव को सोमवार रात आगरा लाया गया। मंगलवार को दंपती का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं बेटा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
दयालबाग स्थित अशोक एन्क्लेव निवासी गौरव शर्मा काफी समय से गुरुग्राम में परिवार सहित रह रहे थे। एक कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी। गौरव शर्मा के घर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। पुलिस घर पहुंची तो उनकी पत्नी लक्ष्मी का शव पड़ा था। बेटा पास ही मां से लिपटकर रो रहा था। बाद में गौरव ने गाजियाबाद में आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: ताजनगरी में नए साल पर शौकीनों ने गटकी 16 करोड़ की शराब, पिछले साल से तीन करोड़ अधिक राजस्व मिला
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर सोमवार को आगरा से परिजन गुरुग्राम और गाजियाबाद पहुंचे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द किए। लक्ष्मी के पिता राजेश रावत ने बताया कि गौरव और लक्ष्मी के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को ताजगंज श्मशान घाट पर किया गया। धेवते की हालत गंभीर है। इस पर उसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, गुरुग्राम पुलिस मामले की विवेचना में लगी है।