{"_id":"677c260d7162fcb9ef0d5997","slug":"four-transformers-blown-up-in-a-week-protest-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-140362-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एक सप्ताह में फुंके चार ट्रांसफार्मर, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एक सप्ताह में फुंके चार ट्रांसफार्मर, प्रदर्शन
Tue, 07 Jan 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। लाइनपार क्षेत्र के दो गांवों में पिछले एक सप्ताह के अंदर चार विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। ट्रांसफार्मरों के फुंक जाने से गांव में पेयजल व सिंचाई का संकट गहरा गया है। बिजली न होने के कारण किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। मोबाइल चार्ज न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए समस्या का तीन दिन में निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पिछले एक सप्ताह में थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गढ़ी साहब में एक के बाद एक तीन ट्रांसफार्मर फुंक गए। फुंके ट्रांसफार्मरों के बदले न जाने पर सोमवार सुबह ग्रामीण लामबंद हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर के सामने खड़े होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 48 बिजली कनैक्शन हैं। साथ ही एक आटा चक्की भी है। फुंके ट्रांसफार्मरों अभी तक नहीं बदला गया है।
निगम द्वारा हर बार 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाता है, जो लोड़ पड़ते ही फुंक जाता है। वहीं लतुर्रा में विद्युत ट्रांसफार्मर फुंके एक सप्ताह हो गया, जिसे अभी तक बदलवाया नहीं गया है। इससे किसानों की फसल खराब हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर न बदलवाए न जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रामनारायण, हरी गोपाल, उमाशंकर, बाबी बघेल, राकेश, रामप्रताप, बंटू बघेल, सालिगराम, कोमल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया है। जल्द ही अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा। उसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
हरीश सोनी, अवर अभियंता जटपुरा फीडर