{"_id":"332579e672c20af3b4614ed02ba22c73","slug":"four-fried-budget-of-rs-100-a-vegetable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये के बजट में चार पूड़ी, एक सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 रुपये के बजट में चार पूड़ी, एक सब्जी
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी बजट मिले तो सभी की निगाहें उस बजट को हड़पने की ओर रहती हैं। स्वास्थ्य विभाग में भी कुछ इसी तरीके का हाल मिला। अरांव स्वास्थ्य केंद्र पर चल रही ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के लिए ट्रेनिंग में प्रशिक्षणार्थियों को 100 रुपये के बजट में चार पूड़ी और एक सब्जी बांट कर काम चला दिया।
ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर आशाओं, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ट्रेनिंग अरांव स्वास्थ्य केंद्र पर कराई जा रही है। पूरे दिन की ट्रेंनिग में प्रति प्रशिक्षणार्थी के हिसाब से 100 रुपये खाने पीने के लिए बजट निर्धारित था। लेकिन एसीएमओ डा. एसकेएस राना ने औचक निरीक्षण किया तो इतने बजट में प्रशिक्षणार्थियों को चार पूड़ी, एक आलू की सब्जी और एक मिठाई का पीस रखा था। वहीं, बैनर और पोस्टर के लिए आया बजट भी प्रभारी हजम कर गए। ट्रेनिंग का कोई एजेंडा तक भी नहीं बनाया गया था। एसीएमओ ने बताया कि यह सिर्फ 18 रुपये के बजट का खाना था। प्रभारी डा. कपिल यादव को नोटिस जारी किया है। पुन: ट्रेनिंग कराई जाएगी। मदनपुर ब्लाक की ट्रेनिंग सिरसागंज स्वास्थ्य केंद्र पर कराई जा रही थी। यहां व्यवस्था ठीक मिलीं। निरीक्षण के दौरान जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक रवि कुमार मौजूद रहे।
चिकित्सक हो गए घायब
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आरबीएस की बी टीम को भेजा गया था। इसके बाद टीम को स्वास्थ्य केंद्र पर आना था लेकिन डा. स्वतंत्र अग्रवाल नहीं आए। एसीएमओ डा. एसकेएस राना ने बताया कि स्वतंत्र को नोटिस दिया जाएगा।