फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four criminals caught in an encounter, two got shot in their legs

Firozabad News: चार बदमाश मुठभेड़ में दबोचे, दो के पैरों में लगी गोली

Sun, 25 May 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 25 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four criminals caught in an encounter, two got shot in their legs
मुठभेड़ में घायल आरोपियों को ले जाती पुलिस टीम। स्रोत पुलिस
फिरोजाबाद। 20 मई की रात रामगढ़ इलाके के देसी शराब के ठेके की छत काटकर शराब की पांच पेटी और 13 हजार की नकदी चोरी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली भी लगी है। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। चोरों के पास से अवैध तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ के ठारपूठा स्थित देसी शराब के ठेके की छत काटकर 20 मई को चोरी हुई थी। पुलिस की दो टीम घटना के पर्दाफाश में लगी थी। तभी शनिवार रात 12 बजे सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध ममता डिग्री कॉलेज अंडरपास मौजूद हैं। जिनके पास चोरी का सामान है। जिसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी की। इस दौरान दो बाइक से चार संदिग्ध आते हुए दिखे। पुलिस ने रोका तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। हड़बड़ी में वे बाइक से गिर गए। पुलिस उनकी तरफ बढ़ी तो फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वहीं गिर पड़े। जबकि भाग रहे दो शातिरों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में घायल योगेश उर्फ गट्टू निवासी कस्बा एका और नितिन निवासी कुशवाह मुहल्ला, एका हैं। जबकि पकड़े गए अन्य दो आरोपी सूरज निवासी ग्राम कुतुकपुर चनौरा और प्रशांत उर्फ अर्जुन निवासी नगला धनी, रामगढ़ हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक, पांच पेटी देशी शराब, एक मास्टर चाभी, दो तमंचे और तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन




रामगढ़ पुलिस ने शराब के ठेके में चोरी करने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो के पैर में गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed