Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozbad news road maintinence

Firozabad News: सुधरेंगी जिले की सड़कें, मरम्मत के लिए 33.22 करोड़ आवंटित

Thu, 05 Nov 2026 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
firozbad news road maintinence
फिरोजाबाद। जिले के ग्रामीण अंचल की सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने 33.22 करोड़ की धनराशि का आवंटन किया है। इस धनराशि से जिले की 98 सड़कों पर 96.83 किलोमीटर लंबी सड़कों के सुधार का काम कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इनके टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही निर्माण कार्य की शुरूआत करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

बारिश में सड़कों की हालत खराब हो गई थी। मरम्मत की मांग पर शासन ने ग्रामीण अंचल की करीब 98 सड़कों में सुधार के लिए धनराशि जारी कर दी है। शिकोहाबाद व सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र की करीब 51 सड़कों के सुधार पर 13.78 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। जसराना विधानसभा क्षेत्र की 23 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 10.45 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। टूंडला विधानसभा क्षेत्र की 24 सड़कों की विशेष मरम्मत कराए जाने पर 8.97 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन



विभागों को जारी की गई धनराशि एक नजर में
विभाग- -सड़कें -किलोमीटर -धनराशि
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड - 51 -33.94 -13.78 करोड़
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड -23 -33.60 -10.45 करोड़
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो-24 -31.29 -8.97 करोड़
-------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 98 -96.83 -33.22 करोड़
-------------------------------------------------
वर्जन

- जिले में सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 33.22 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। 98 सड़कों में 96.83 किलोमीटर सुधार कराए जाने का काम शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। - अतर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed