फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news flood tundla

Firozabad News: तटवर्ती गांवों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, चिंता बढ़ी

Thu, 04 Sep 2025 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
firozabad news flood tundla
02, यमुना के तेज बहाव में धनियां के खेतों के कटकर जाने पर बदहवास बैठा रामगढ़ का किसान संवाद
टूंडला। भारी बारिश व बैराजों से छोड़े जा रहे पानी का खासा असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को यमुनाजलस्तर करीब ढाई फीट तक बढ़ते हुए कुछ गांवों की दहलीज पर पहुंच गया है। वहीं, यमुना के तेज बहाव में न सिर्फ फसलें अपितु खेतों की मिट्टी भी कटकर बह गई है। बाढ़ की आशंका को लेकर डीएम के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने ठार बल्दी पहुंचकर यमुना बाढ़ का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ चौकियां स्थापित कराते हुए लेखपालों की तैनाती की है। हथनीकुंड बैराज से यमुना में लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। माना जा रहा है, अगले दो दिनों में यह पानी यहां पहुंच जाएगा और तब और भी तबाही मचाएगा। यमुना का बहाव इतना तेज है कि फसलें ही नहीं, बहाव में खेतों की मिट्टी भी कटकर पानी में बह रही है। फसलों की बर्बादी एवं खेतों के खत्म होने से किसानों के आंखों से आंसू बह रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दो बजे बीडीओ प्रभात रंजन, सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सोनू चतुर्वेदी, सिंचाई विभाग के एई उमेश कुमार शर्मा व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. सत्येंद्र निगम ने रसूलाबाद क्षेत्र के ठार बल्दी स्थित यमुना घाट पर पहुंचकर बढ़ते जलस्तर की जानकारी ली। बीडीओ ने ग्रामीणों से यमुना से दूर रहने और बच्चों व पशुओं को वहां न आने देने के साथ ही जरूरी कागजात व सामान बैग में रखने की सलाह दी। इसके साथ ही यमुना किनारे बसे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed