फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad crime news woman threatened

Firozabad News: युवती को मिली धमकी, रुपये नहीं दिये तो बच्चे को तंत्र क्रिया कर मार डालूंगा

Sat, 06 May 2023 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
firozabad crime news woman threatened
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद निवासी एक महिला के मोबाइल पर एक युवक फोन कर रुपये मांग रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है कि रुपये न देने पर उसके बच्चे को मार देगा। मोबाइल पर आई कॉल के बाद भयभीत महिला ने शुक्रवार को शिकोहाबाद थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक महिला एक दुकान पर पहुंची और एक नंबर पर 18 हजार रुपये डालने की बात कही। युवक को कुछ संदेह हुआ तो उसने महिला से रुपये भेजने की बात पूछी। इस पर महिला ने बताया कि एक व्यक्ति उसके फोन पर उसके बेटे को मारने की धमकी देकर उससे रुपये मोबाइल द्वारा खाते में डलवा रहा है। कुछ रुपये उसके खाते में डाल दिये हैं, लेकिन और रुपये की मांग कर रहा है। फोन पर ही युवक ने धमकी दी है कि अगर दोपहर साढ़े 12 बजे तक रुपये नहीं भेजे तो वह उसके बच्चे को मार देगा। दुकानदार ने उसे समझाया और उसको लेकर थाने आया। यहां पीड़ित महिला ने प्रभारी निरीक्षक को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता से तहरीर देने के लिए कहा।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपना नाम-पता प्रकाशित न करने की शर्त पर कहा कि उसकी मुलाकात फोन से युवक से हुई थी। उसके बाद से दोनों आए दिन बात करते रहते थे। इसके बाद युवक अब उसके बच्चे पर तंत्रमंत्र कर उसे मारने की धमकी देता है और उससे रुपये मंगवा रहा है। कुछ पैसे भी वह दे चुकी है, लेकिन अब और पैसे मांग रहा है। उसने अपने गले की सोने की चेन बेच कर रुपयों का इंतजाम किया है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र का कहना है कि महिला ने उन्हें घटना की जानकारी दी है। आरोपी के नंबर की डिटेल लेकर उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed