{"_id":"61d5739c68931e13605bf031","slug":"firozabad-corona-virus-cases-increased-ganesh-nagar-hot-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: गणेश नगर बना हॉट स्पॉट, कंट्रोल रूम से मरीजों की निगरानी, पुलिस लाइन में फिर कोरोना ने दस्तक दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: गणेश नगर बना हॉट स्पॉट, कंट्रोल रूम से मरीजों की निगरानी, पुलिस लाइन में फिर कोरोना ने दस्तक दी
Thu, 06 Jan 2022 09:43 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:43 AM IST
सार
फिरोजाबाद में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, गणेश नगर हॉटस्पॉट बना है, यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को दवाओं की किट बांटी हैं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस ने सील किया क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
शिकोहाबाद के मोहल्ला कटरा मीरा में 23 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। युवती दिल्ली से यात्रा कर लौटी है। वही, शिकोहाबाद के राहत गली में 17 वर्षीय किशोरी, सरस्वती नगर में 13 वर्षीय बालिका को कोरोना की पुष्टि हुई। टूंडला के शिवपुरी में 40 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। दिल्ली से फिरोजाबाद शहर आई 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में फिर कोरोना ने दस्तक दी
पुलिस लाइन में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। 54 वर्षीय पुलिसकर्मी कोरोना का शिकार हो गया। शहर के माता वाला बाग में भी 38 वर्षीय युवक को कोरोना की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। सीएमओ ने कहा कि यदि किसी में कोरोना के लक्षण है तो तुरंत जांच कराएं।
विज्ञापन
मरीजों के घर जाकर दवा किट उपलब्ध कराई मंगलवार देर रात कोरोना संक्रमित मिले मरीजों के घर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें दौड़ती नजर आईं। टीमों ने मरीजों के घर जाकर दवा किट उपलब्ध कराई। वहीं बुधवार को मरीजों के संपर्क वाले लोगों के सैंपल लिए।
हॉटस्पॉट बन चुके गणेश नगर में बाहर से आ रहे लोग संक्रमित मिले हैं। साथ ही प्रवासियों के संपर्क में आ चुके परिवारीजन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में बिना जांच कराए घर लौटे प्रवासी स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्द बन गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें देहात क्षेत्रों में सक्रिय कर दी गई हैं। तीसरी लहर में कोरोना के आठ मामले मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने गणेश नगर में कोरोना के आठ संक्रमित मिलने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कोरोना मरीजों के घर जाकर दवा किट उपलब्ध कराई। वहीं कंट्रोल रूम से भी मरीजों का हालचाल पूछा जा रहा है।