फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire broke out in gas pipeline in Firozabad work stopped in 60 factories

UP: फिरोजाबाद में गैस पाइप लाइन में लगी आग, 60 कारखानों में ठप हुआ काम; करोड़ों का नुकसान

Tue, 08 Apr 2025 11:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 08 Apr 2025 11:00 PM IST
सार

बंद कारखाने की गैस पाइप लाइन में आग लग गई। लपटें देख अफरा-तफरी मच गई। गैस कंपनी को सूचना दी गई। वहीं, आग लगने से 60 कारखानों में काम ठप होने से मोटा नुकसान हुआ है।
 

विज्ञापन
Fire broke out in gas pipeline in Firozabad work stopped in 60 factories
गैस पाइप लाइन को दुरुस्त करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के राजा का ताल चौराहे के निकट रात करीब साढे़ नाै बजे अचानक एक बंद कारखाने की पाइप लाइन में आग लग गई। जिससे शहर में नगला भाऊ औद्योगिक आस्थान से राजा का ताल तक 60 कारखानों में नेचुरल गैस की आपूर्ति ठप हो गई। कारखानों में कांच और चूड़ी उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया। उद्यमियों का कहना है कि गैस आपूर्ति बंद होने से करोड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 

गेल गैस लिमिटेड द्वारा 200 कारखानों में नेचुरल गैस की आपूर्ति की जा रही है। राजा का ताल चौराहा के निकट कारखाना टेक्निकल ग्लास, जो पिछले कई माह से बंद चल रहा है, अचानक गैस पाइप लाइन व मीटर में आग लग गई। इससे नगला भाऊ औद्योगिक आस्थान, मीरा चौराहा, ढोलपुरा से राजा का ताल तक कारखानों में अचानक गैस की आपूर्ति ठप हो गई। कारखानों में अचानक गैस की आपूर्ति बंद होने पर उद्यमी गेल के अधिकारियों को देर रात तक फोन करते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीजीएमएस के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने बताया कि रात नौ बजे के बाद एक कारखाने में आग लगने के कारण कई कारखानों में गैस की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे भट्ठियों पूरी तरह ठप हो गई हैं। अचानक गैस आपूर्ति बंद होने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। गैस आपूर्ति बंद होने के कारण बुधवार को भी काम शुरू होना मुश्किल लग रहा है।

 
विज्ञापन

एफएसओ दुर्गेश कुमार का कहना है कि टेक्निकल ग्लास के समीप गेल की लाइन लीकेज होने की जानकारी संज्ञान में आई थी, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले ही गेल की टीम ने लीकेज लाइन में प्रेशर कम करने के साथ कंट्रोल कर लिया था, इसके कारण विभाग की टीम वापस आ गई थी, गेल की टीम के द्वारा मौके पर लीकेज ठीक किये जाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रबंधक आपरेशन गेल इंडिया मनमोहन सिंह के अनुसार गैस सप्लाई सुचारू होने में करीब तीन घंटे का समय लगने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed