फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fir nagar nigam

वरिष्ठ लिपिक की तहरीर पर नामित पार्षदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 20 Sep 2020 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
fir nagar nigam
नामित पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना उत्तर में बैठे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक अंबरीश वर्मा की तहरीर पर शनिवार सुबह तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के कारण कर्मचारी इकट्ठे होकर थाना उत्तर पहुंचे। कर्मचारी संघ के नेताओं के पहुंचने के बाद नामित पार्षदों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज, अभद्रता और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लिपिक अंबरीश वर्मा के साथ अभद्रता मामले में तहरीर देने के बाद शनिवार सुबह तक रिपोट दर्ज नहीं होने पर जलकल विभाग के कर्मचारी आक्रोशित हो गए। नलकूप और लीकेज ठीक करने वाले कर्मचारियों की टीम भी काम पर नहीं निकली। उन्होंने जलकल परिसर में नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी दोपहर करीब एक बजे थाना उत्तर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पार्षदों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि रिपोर्ट दर्ज होगी। इसके बाद तहरीर पर नामित पार्षद उदय प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार राठौर और पार्षद पति मनोज ताऊ के अलावा दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, निकाय कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी बघेल ने कहा कि दोषी नामित पार्षदों के खिलाफ 72 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। इस दौरान अनिल सारस्वत, छकौड़ीलाल, संजय बघेल, जयराज सिंह, वीरेंद्र भाटिया, रमेश मेठ, इब्राहिम खाकसार, नीरज नेम आदि मौजूद रहे।
राजनीतिक विद्वेष के तहत निगम कर्मचारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इस कार्रवाई से नलकूप ठेके वाली शिकायतों को वापस नहीं लिया जाएगा। नलकूप आपरेटरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी।

उदय सिंह, नामित पार्षद, नगर निगम
पार्षदों की बैठक आज
पार्षद विनीता अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम का गतिरोध समाप्त करने के लिए पार्षदों की बैठक रविवार सुबह दस बजे से अग्रवाल धर्मशाला नंबर लोहामंडी चौराहा पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed