{"_id":"69fb8bea2a4be3f3280f64d7","slug":"father-takes-girl-from-school-sparks-kidnapping-scare-firozabad-news-c-169-1-mt11005-174204-2026-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: स्कूल से बच्ची को ले गया पिता, अपहरण का मच गया शोर; हकीकत सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्कूल से बच्ची को ले गया पिता, अपहरण का मच गया शोर; हकीकत सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान
Thu, 07 May 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 07 May 2026 12:13 AM IST
सार
फिरोजाबाद के एमजीएम कॉन्वेंट स्कूल से लापता हुई छह साल की बच्ची को सीसीटीवी फुटेज में उसका पिता अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। बच्ची के माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है और देर शाम तक पुलिस का पिता-बेटी से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
स्कूल से पिता द्वारा ले जाई गई बच्ची शिफत का फाइल फोटो। स्रोतः परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एमजीएम कॉन्वेंट स्कूल से बुधवार को छह साल की मासूम छात्रा लापता हो गई। बच्ची के ननिहाल पक्ष ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पता लगा कि बच्ची का अंबाला निवासी पिता ही उसे लेकर गया है। पिता का बच्ची की मां के साथ विवाद चल रहा है। मंगलवार को भरण-पोषण की तारीख करने फिरोजाबाद आया था। हालांकि देर शाम तक बच्ची और उसके पिता से पुलिस का कोई संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
नई बस्ती निवासी संजय कुमार सक्सेना ने बताया कि उनकी बहन हिमांतिका की छह साल की बच्ची शिफत बुधवार को सुबह एमजीएम कॉन्वेंट स्कूल पढ़ने गई थी। दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के काफी समय बाद भी जब शिफत घर नहीं पहुंची, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन ने तत्काल स्कूल जाकर जानकारी जुटाई, जहां पता चला कि शिफत वहां नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद आसपास के इलाकों में काफी तलाश की गई, लेकिन बच्ची का कहीं कोई पता नहीं चला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना पर तत्काल थाना दक्षिण इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह व उनकी टीम जांच को पहुंची। पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी खंगाले तो पता लगा कि सुबह रिक्शा चालक शिफत को स्कूल के गेट पर छोड़कर गया था। जैसे ही बच्ची स्कूल के बरामदे में पहुंची, वहां पहले से मौजूद उसका पिता जसप्रीत सिंह बैंच पर बैठा मिला। उसने शिफत को गले लगाया और कुछ देर बातचीत करने के बाद उसे गोद में उठाकर अपने साथ ले गया। गेट के बाहर लगे कैमरों से पता चला कि जसप्रीत अपने एक साथी के साथ स्कूटी पर आया था।
हुआ था प्रेम विवाह, अब 70 लाख रुपये ठगी का आरोप
हिमांतिका के भाई संजय कुमार सक्सेना ने बताया कि बहन हिमांतिका बंगलुरू में फार्मा क्षेत्र की एमएनसी कंपनी में काम करती है। वहीं, उसकी मुलाकात साथ में काम करने वाले अंबाला निवासी जसप्रीत से हुई थी। वर्ष 2016 में बहन ने जसप्रीत के साथ प्रेम विवाह किया था। जसप्रीत उनकी बहन से अब तक करीब 70 लाख रुपये ले चुका है।
हिमांतिका के भाई संजय कुमार सक्सेना ने बताया कि बहन हिमांतिका बंगलुरू में फार्मा क्षेत्र की एमएनसी कंपनी में काम करती है। वहीं, उसकी मुलाकात साथ में काम करने वाले अंबाला निवासी जसप्रीत से हुई थी। वर्ष 2016 में बहन ने जसप्रीत के साथ प्रेम विवाह किया था। जसप्रीत उनकी बहन से अब तक करीब 70 लाख रुपये ले चुका है।
विवाद बढ़ने पर दिसंबर 2024 में मारपीट हुई और फरवरी 2025 में जान से मारने का प्रयास किया गया, जिसके बाद हिमांतिका अपने दोनों बच्चों (शिफत और डेढ़ साल का बेटा लड्डू) के साथ मायके आ गई थी। हिमांतिका वर्तमान में भी बैंगलोर में कार्यरत है, जबकि बच्चे फिरोजाबाद में अपने नाना-मामी के पास रहते हैं। मंगलवार को फिरोजाबाद कोर्ट में भरण-पोषण के मामले की तारीख थी, जिसमें शामिल होने के लिए जसप्रीत अंबाला से यहां आया था। तारीख करने के अगले ही दिन उसने स्कूल पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया है।