फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmers protest continue, Rakesh Tikait come today

किसानों का प्रदर्शन जारी, आज आएंगे राकेश टिकैत

Mon, 26 Sep 2016 12:54 AM IST
Amar Uajla
Amar Uajla Updated Mon, 26 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest continue, Rakesh Tikait come today
किसानों का प्रदर्शन जारी,आज आएंगे राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala
भाकियू नेताओं ने महापंचायत की सफलता को किया जनसंपर्क
विज्ञापन

किसानों ने परिवार सहित पंचायत में शामिल होने का दिया भरोसा
जेड़ाझाल परियोजना से प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा दिलाने को लेकर चल रहे किसानों का धरना प्रदर्शन स्थल पर सोमवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आएंगे। प्रदर्शन में भाकियू के कई मंडल अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष रामवीर यादव ने किसान नेताओं के साथ सघन जनसंपर्क किया।

हाथवंत ब्लाक के बाहर किसानों का धरना विगत करीब एक माह से चल रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने अब तक किसानों की कोई सुध नहीं ली है। प्रशासन एवं शासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण भाकियू नेताओं ने किसानों के पंचायत 26 सितंबर को धरना स्थल पर करने का फैसला किया है। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने कई गांवों में सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने किसानों से सीधे धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा चार गुना की दर से मुआवजा और कुछ को सर्किल दरों पर भूमि लिया जाना कहां का न्याय है? चूरामणि भाटिया ने कहा जिला प्रशासन को किसानों की समस्या का हल करना चाहिए। श्यामवीर सिंह और शेषधन पाल ने कहा कि आज काफी किसान एकत्रित होंगे। जिला संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, शिशुपाल सविता, अशरफ अली, मुकेश कुमार परमार, शीलेंद्र पाल लतीफपुर, महेश, विजय कुमार, अमित वर्मा, शकुंतला देवी, राधा देवी, वैजंती देवी, जावित्री देवी, भगवान देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed