Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demolition of dilapidated building stayed due to procedural lapses in inspection

हाईकोर्ट : जर्जर भवन की जांच में नियमों की अनदेखी पर ध्वस्तीकरण पर रोक, दोबारा होगा तकनीकी निरीक्षण

Fri, 13 Nov 2026 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Nov 2026 06:33 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जर्जर घोषित किए गए भवन को खाली कराने के नगर पालिका परिषद के आदेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Demolition of dilapidated building stayed due to procedural lapses in inspection
अदालत - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जर्जर घोषित किए गए भवन को खाली कराने के नगर पालिका परिषद के आदेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि भवन की जांच रिपोर्ट उप्र नगर पालिका अधिनियम की धारा 287 में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। ऐसे में इस रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया आदेश टिकाऊ नहीं है। कोर्ट ने भवन की नए सिरे से तकनीकी जांच कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति अजीत कुमार और न्यायमूर्ति विवेक सरन की खंडपीठ ने संजय जैन व चार अन्य की याचिका पर दिया है। याचियों ने नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के अधिशासी अधिकारी की ओर से छह नवंबर को जारी उस नोटिस को चुनौती दी थी।
विज्ञापन


नोटिस में भवन को जर्जर और मानव निवास के योग्य नहीं बताते हुए खाली करने का निर्देश दिया गया था। याचियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने दलील दी कि भवन की जांच उनकी मौजूदगी में नहीं की गई और न ही उन्हें जांच रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी आपत्तियों पर भी विचार नहीं किया गया, जबकि कानून के अनुसार भवन का बाहर और अंदर दोनों तरफ से तकनीकी निरीक्षण किया जाना जरूरी है। कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद डीएम को निर्देश दिया कि वह तत्काल एक कमेटी गठित करें।


कमेटी 25 और 26 नवंबर को भवन का विस्तृत निरीक्षण करेगी। निरीक्षण याचियों और भवन के दूसरे पक्ष की मौजूदगी में होगा। डीएम को कमेटी की रिपोर्ट आठ दिसंबर को सुनवाई पर सीलबंद लिफाफे में कोर्ट के समक्ष पेश करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed