फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   farmer alert for The self-immolation

किसान ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Sun, 03 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 03 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
 विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण नगला पानसहाय के एक किसान की करीब 44 बीघा फसल बर्बाद हो गई। पीड़ित किसान ने शीघ्र मुआवजा न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। वहीं मुख्यमंत्री को भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

 ग्राम नगला पानसहाय टापाखुर्द निवासी राजेश कुमार का कहना है कि उसने बाबा तेज सिंह के नाम से ट्यूबवेल के लिए विद्युत विभाग से कनेक्शन व ट्रांसफार्मर की सिक्योरिटी जमा कर दी थी। विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया ट्रांसफार्मर कई बार फुंक गया। इस ट्रांसफार्मर से कई कनेक्शन कर दिए गए। ऐसी स्थिति में अलग से 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने को विभाग में प्रार्थना पत्र दिया था। एक्सईएन द्वारा जेई को ट्रांसफार्मर लगाने के आदेश दिए। पुराना ट्रांसफार्मर 12 जनवरी से फुंका पड़ा है और नया ट्रांसफार्मर भी नहीं लगाया गया। पीड़ित किसान ने कहा कि डीएम से दो बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की लापरवाही से उसकी फसल बर्बाद हो गई। उसने मुख्यमंत्री से से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed