फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Even the old age could not be traced with the diver, the second day

गोताखोर के साथ वृद्घ का भी नहीं लग सका दूसरे दिन पता

Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Even the old age could not be traced with the diver, the second day
फिरोजाबाद। सूरजपुर नहर में डूबे गोताखोर और किसान की तलाश को दूसरे दिन भी पुलिस प्रयास करती रही, पर दोनों का कहीं पता नहीं चला। गोताखोर और किसान की तलाश के लिए पुलिस ने आगरा से पीएसी के गोताखोरों को बुलाया था। पीएसी के गोताखोरों के साथ बसईमोहम्मदपुर के गोताखोर ने भी दोनों की तलाश की।
विज्ञापन

नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव सुजावलपुर निवासी किसान मुकेश कुमार (55) ने मंगलवार शाम सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत आमौर पुलिया से सूरजपुर नहर में कूदा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार को पुलिस को इसकी जानकारी हो सकी। किसान की तलाश के लिए पुलिस ने बसईमोहम्मदपुर से तीन गोताखोरों को बुलाया था। वृद्ध की तलाश के दौरान बसईमोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव अंते की मढैया निवासी कालीचरन भी नहर में डूब गया था।
विज्ञापन

मुकेश और कालीचरन की तलाश के लिए पुलिस देर शाम तक प्रयास करती रही। लेकिन दोनों को कोई पता नहीं लग सका। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आगरा से पीएसी के गोताखोरों को बुलाने के साथ ही सूरजपुर नहर में दोनों की तलाश शुरू करा दी। लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं लग सका। नहर में डूबे कालीचरन का पता न लगने पर जहां परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बसईमोहम्मदपुर के अन्य गोताखोर कालीचरन के साथ मुकेश की तलाश में दिन भर जुटे रहे। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि गोताखोरों की मदद से मुकेश और कालीचरन की नहर में तलाश कराई जा रही है। लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed