{"_id":"6262dd087e882c2cc335172a","slug":"evaluation-of-six-lakh-answer-sheets-will-start-from-today-firozabad-news-agr531144542","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में छह लाख उत्तर-पुस्तिकाओं का आज से मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में छह लाख उत्तर-पुस्तिकाओं का आज से मूल्यांकन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर शनिवार से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की छह लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी। मूल्यांकन कार्य में 1581 परीक्षक एवं 158 हेड परीक्षक लगेंगे। सीसीटीवी कैमरों की निगाह में कापियां जांचीं जाएंगी। शुक्रवार को मूल्यांकन कार्य की तैयारियां हुई। दोपहर बाद परीक्षकों की ड्यूटी पत्र मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे। इस बार ऑनलाइन ही शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 23 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। छोटेलाल इंटर कॉलेज और शिकोहाबाद के एके इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर-पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। पीडी जैन इंटर कॉलेज और एमजी गर्ल्स इंटर कालेज में हाईस्कूल की कापियां जांची जाएगी। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। फिरोजाबाद में प्रदेश के सात जनपदों से उत्तर-पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि मूल्यांकन की तैयारी पूरी है। निर्धारित समय में मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। करीब छह लाख उत्तर पुस्तिओं का मूल्यांकन होगा।
इन कॉलेजों में जांची जाएंगी उत्तर-पुस्तिकाएं
एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज- 1,43000
पीडी जैन इंटर कॉलेज- 150632
एके कॉलेज शिकोहाबाद- 157000
छोटेलाल इंटर कॉलेज- 150000
नहीं मिला मूल्यांकन का पैसा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद यादव एवं जिला मंत्री राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि विगत वर्षों का मूल्यांकन और कक्ष निरीक्षकों का पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यदि पुराना पैसा 2019 के मूल्यांकन का नहीं मिलता है तो संगठन को आंदोलन के लिए कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा