फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Encroachment campaign in Tundla

टूंडला में अतिक्रमण अभियान चलाया

Fri, 22 Jan 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
Encroachment campaign in Tundla
मंटा रोड और सांवले प्रसाद रोड से अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण स्वयं ही हटा लिए। अतिक्रमणकारी गुरुवार रात भर सड़क पर बने अतिक्रमणों को तोड़ते रहे। शुक्रवार को एसडीएम ने दोनों मार्गों का निरीक्षण करते हुए तीन मंजिल तक बने स्थायी अतिक्रमणों को तोड़ने की चेतावनी दी। साथ ही पालिका प्रशासन को नोटिस भेजन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 बता दें कि मंटा रोड और सांवले  प्रसाद रोड पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण के कारण 18 फीट चौड़ा मार्ग महज तीन से पांच फीट के रह गए इसके चलते पिछले करीब दो दशक से इन मार्गों का डामरीकरण के लिए पालिका प्रशासन से ठेके उठाए लेकिन अतिक्रमण के चलते डामरीकरण नहीं हो सका। नगर के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण साफ करने के बाद एसडीएम ने इन मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए डुगडुगी पिटवाई। इस पर अतिक्रमणकारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिए। शुक्रवार को एसडीएम ने शेष अतिक्रमणों को सायं तक हटाने के साथ ही 18 फीट तक स्वयं अतिक्रमण तोड़ लेने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 
पालिका क्षेत्र में कहीं भी अतिक्रमण हो सख्ती से हटाया जाएगा। मंटा रोड और सांवले प्रसाद मार्ग पर पक्के बने अतिक्रमणों को हटाने के लिए पालिका को नोटिस जारी करने को कहा गया है। 10 दिन में अतिक्रमण न तोड़े जाने सख्ती से अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। नगर को सुंदर एवं व्यवस्थित करने के लिए अतिक्रमणों को ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा पंकज वर्मा
उपजिलाधिकारी,टूंडला

फोटो-टूंडला के सांवले प्रसाद रोड पर अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वयं तोड़े गये अतिक्रमण व मंटारोड पर तीन मंजिला अतिक्रमणों को तोड़ने के लिए लोगों को चेतावनी देते एसडीएम डा पंकज वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed