{"_id":"33e18db80e7b2110ae388c1fb7df9423","slug":"dtoji-cross-the-line-of-authority-and-action-in-brktpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण ने लाइनपार दतौजी व बरकतपुर में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण ने लाइनपार दतौजी व बरकतपुर में की कार्रवाई
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
बिना नक्शा पास कराए अवैध कालोनियों पर सोमवार को जेसीबी चली। विकास प्राधिकरण ने जेसीबी की मदद से चार अवैध कालोनियां ध्वस्त करा दी। वहीं दतौजी में कालोनी बसाकर भागे एक कालोनाइजर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
विकास प्राधिकरण की सीमा में बिल्डरों द्वारा बिना नक्शा पास कराए अवैध कालोनियां बसाई जा रही हैं। शहर से गुजरते हाइवे से लेकर 13 ग्रामसभा व नई आबादी के क्षेत्रों में तेजी से नई कालोनियां विकसित हो रही हैं। विकास प्राधिकरण द्वारा इन सभी कालोनियों को चिह्नित कर नक्शा पास कराने नोटिस जारी कर दिए गए हैं, लेकिन संबंधित बिल्डरों द्वारा नक्शा पास कराने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर विकास प्राधिकरण द्वारा चिह्नित अवैध कालोनियों को ध्वस्त कराना शुरू कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण ने थाना लाइनपार के क्षेत्र दतौजी में पुलिस फोर्स के साथ अवैध कालोनियां ध्वस्त करा दी हैं।
जेसीबी चलता देख मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई, जिसे पुलिस द्वारा हटाया गया। विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता एसएन प्रसाद ने बताया कि लाइनपार दतौजी में सलीम भाई द्वारा 10 हजार स्कवायर मीटर में कालोनी का निर्माण कराया जा रहा था। फीरोज भाई व किशन चौधरी द्वारा तीन-तीन हजार स्कवायर मीटर में कालोनियां बनाई जा रही थीं। तीनों अवैध कालोनियों को ध्वस्त करा दिया गया है। वहीं बरकतपुर में मानसिंह द्वारा बसाई जा रही अवैध कालोनी को भी ध्वस्त कराया गया है। वहीं अवैध रूप से कालोनी बसा कर भागे सलीम भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मौके पर एसई एनएन प्रसाद, जेई शौकत अली, सरोज कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।