फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   door step

सिंगल स्टेज-डोर स्टेप योजना के तहत अब सीधे राशन दुकानों पर पहुंचेगा खाद्यान

Mon, 05 Oct 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
door step
सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी को प्रारंभ करने के दौरान हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना कराते नगर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में सोमवार को डोर स्टेप योजना लागू हो गई। इसके तहत अब भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों से डीलर की दुकानों पर सीधे खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षण के तौर पर फरिहा से जुडे़ राशन डीलरों के यहां उक्त योजना का कियान्वयन शुरू किया गया। विधायक मनीष असीजा ने रसद पहुंचाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

राशन डीलरों की ओर से समय-समय पर की जानी वाली घटतौली व खाद्यान्न उतारने व चढ़ाने पर लगने वाले भाड़े को कम करने के उद्देश्य से योजना शुरू की गई है। यह जिले की सभी राशन दुकानों पर लागू की जाएगी। विधायक सदर मनीष असीजा ने भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पहुंच कर उक्त योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम का भी निरीक्षण किया और खाद्यान्न भंडारण के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोरखनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed