फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM 22 complaints were settled on the spot

जिलाधिकारी ने 22 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

Tue, 03 May 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 03 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
DM 22 complaints were settled on the spot
जसराना में आयोजित किया गया तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला
जसराना में डीएम निधि केसरवानी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 128 लोगों ने अपनी पीड़ा से अधिकारियों को अवगत कराया। डीएम ने 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं लोहिया गांव साहुमई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें पैमाइश, अतिक्रमण, पुलिस, विद्युत, सिंचाई, नगर पालिका, जल निगम, राजस्व नलकूप, राशन, वृद्धा, विकलांग, विधवा, समाजवादी पेंशन आदि की रहीं। नगला बरी निवासी जितेंद्र सिंह ने रिहायसी स्थान पर केमिकल फैक्ट्री के प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पडने की शिकायत करते हुए कहा कि केमीकल के प्रयोग से पेड़ भी सूख रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम जसराना को मौके पर जाकर समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिए। जसराना के अधिवक्ताओं ने जसराना में दुकानदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत की। वहीं पुलिस पर निष्क्र्तियता का आरोप लगाते हुए एटा शिकोहाबाद मार्ग को कस्बे में वनवे करने की मांग की गई। रवीश कुमार प्रधान ग्राम पंचायत बनवारा ने गांव में खराब पडे़ हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग करते हुए कहा कि गांव में पेयजल की बहुत बडी समस्या उत्पन्न हो रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने एक्सइएन जल निगम को निर्देश दिए कि वह प्राथमिकता पर हैंडपंपों को रिबोर करायें। तहसील दिवस में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा मौके पर ही विकलांगों का परीक्षण कर 22 विकलांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। वहीं जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने लोहिया गांव साहुमई का निरीक्षण किया। जहां चौपाल लगाकर लोगों की समस्यायों को सुना। गांव के निरीक्षण के दौरान पाई कई कमियों को दूर करने के आदेश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। वहीं ग्रामीणों को घर में शौचालय बनबाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि घर में शौचालय होने से सुख एवं समृद्धि का वास होता है। तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीडीओ कर्मेंद्र सिंह, सीएमओ पुष्कर आनंद, पीडी सर्वेशचंद्र यादव, एसडीएम जसराना अमित सिंह, तहसीलदार पंकज वर्मा के साथ अन्य जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed