फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Diwali eve blast in constant cleaning

दीवाली से पहले पार्टी में हुए धमाके से सपाई सहमे 

Sun, 23 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sun, 23 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
दीवाली से पहले पार्टी में हुए धमाके से सपाई सहमे 
विज्ञापन

सपा के गढ़ में रामगोपाल और शिवपाल पर कार्रवाई के बाद हलचल तेज 
चुनावी माहौल में ताजा घटनाक्रम को भुनाने की कोशिश में लगी भाजपा-बसपा 

अमर उजाला ब्यूरो 
फीरोजाबाद। सुलह की कोशिशों के बीच दीपावली के पहले समाजवादी पार्टी में हुए कलह के जोरदार धमाके से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दहल गए हैं। पहले सपा के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव की मंत्रिमंडल से छुट्टी उसके बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का पार्टी से निष्कासन एक के बाद एक कार्रवाई से सपाई हैरान रह गए। सपा के गढ़ में इस घमासान से सियासी हलचल तेज हो गई है। जिले के तीनों सपा विधायक और एमएलसी मुख्यमंत्री की बैठक में पहुंचे थे। ताजा घटनाक्रम के बीच अन्य सपा नेता भी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 
चुनावी वर्ष में सपा में चल रहे संग्राम से पार्टी नेता और कार्यकर्ता बड़ा झटका महसूस कर रहे हैं तो गैर सपा दल इसे शानदार मौका मान रहे हैं।
यह जिला समाजवादी पार्टी का गढ़ है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में से तीन में सपा के विधायक हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव (अब निष्कासित) रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव यहां से सांसद हैं। दो एमएलसी सपा के हैं। जिला पंचायत पर सपा काबिज है। नौ में से आठ ब्लाकों पर सपा के ब्लाक प्रमुख काबिज हैं। जिले की तीन नगर पालिका क्षेत्र में सपा के चेयरमैन हैं। सदर सीट पर भाजपा के मनीष असीजा तो टूंडला विधानसभा क्षेत्र से बसपा के राकेश बाबू विधायक हैं। चुनावी तैयारी के बीच सपा के अंदरूनी घमासान पर सपा के लोग सहमे हुए हैं तो भाजपा, बसपा और कांग्रेस के नेता अपने-अपने हिसाब से नफा-नुकसान का गणित लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

सपा के तीनों विधायक हरिओम यादव (सिरसागंज), रामवीर यादव (जसराना) और ओमप्रकाश वर्मा (शिकोहाबाद) मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में पहुंचे। एमएलसी डा. दिलीप यादव भी बैठक में पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में नेताजी ही सर्वोपरि: हरिओम यादव 
सपा विधायक हरिओम यादव ने ताजा घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा हम तो पार्टी, नेताजी और मुख्यमंत्री के साथ हैं। पार्टी में वही होगा जो नेताजी (मुलायम सिंह यादव) कहेंगे। मुख्यमंत्री ने भी आज विधायकों की बैठक में साफ कह दिया इस पार्टी को नेताजी ने बड़ी मेहनत से बनाया है। 22 तारीख को नेताजी का जन्मदिन है, 21 नवंबर को वह (मुख्यमंत्री) एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करते हुए नेताजी को तोहफा देंगे। मंत्रिमंडल से किसके को बाहर किया गया किसको नहीं यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। 

आग लगाने वाले अमर सिंह हैं - डा. दिलीप 
एमएलसी डा. दिलीप यादव का कहना है कि सपा एक बड़ा परिवार है। मुख्यमंत्री ने बैठक में साफ कह दिया था घर में आग लगाने वाला कोई और नहीं अमर सिंह ही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में सब कुछ जल्द ठीक हो जाएगा। पार्टी में कलह के सवाल पर कहा कि यह परिवार का मामला है। 

कुछ नेता लाबिंग कर रहे हैं - अमोल यादव 
सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने कहा कि पार्टी में कोई झगड़ा नहीं परिवार की लड़ाई है। ऐसी स्थिति में आम नेताओं को पार्टी हित की बात करनी चाहिए। परेशानी यह है कि कुछ नेता लाबिंग कर रहे हैं। नेताजी, मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष से अति नजदीकी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसका जहां मतलब निकल रहा है वह वहीं जा रहा है। इस समय कोशिश पार्टी के हित की होनी चाहिए। परिवार के झगड़े को परिवार के ही लोगों को दूर करने की आजादी देनी चाहिए। 


सपा डूबता हुआ जहाज 


यह सपा का अंदरूनी मामला - बसपा 
बसपा विधायक राकेश बाबू एडवोकेट ने कहा कि सपा का झगड़ा पार्टी का अंदरूनी मामला है। हम इसमें क्या कह सकते हैं। बस इतना ही कहेंगे पूरे प्रदेश की जनता एक बार फिर बहन मायावती के शासन को याद कर रही है और बसपा की फिर से सत्ता में वापसी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed