फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dispute between two parties over land dispute, firing

जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग

Sat, 11 Jun 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over land dispute, firing
शिकोहाबाद। निजामपुर गढ़ूमा में जमीन के बंटवारे के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ पिटाई करते हुए फायरिंग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ एक राय होकर पिटाई करने तथा जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निजामपुरगढ़ूमा निवासी सुखदेव यादव ने थाने में तहरीर दी, जिसमें उन्होंने कहा है कि एक खेत का बंटवारा उप जिलाधिकारी कार्यालय से हुआ था। जिसका कब्जा व दखल सात जून को हल्का कानूनगो लेखपाल व पुलिस की मौजूदगी में हुआ था। बृहस्पतिवार शाम को वीरभान व शिशुपाल अपने साथ अन्य लोगों को लेकर आए और गालीगलौज करने लगे। जब उनसे गाली देने की मना किया तो उक्त लोग झगड़ा करने पर आमादा हो गए। आरोप है कि विनय ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया। इसमें वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

इसके बाद तमंचे की बट सिर में मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर वीरभान, शिशुपाल, ब्रजभान, वीनेश, हेमंत, विनय, हिमांशु, ऋषभ और प्रेमपाल निवासी निजामपुर गढूमा के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि दो पक्षों में जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed