फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dispute between Pradhan and BDC member husband, firing

प्रधान और बीडीसी सदस्य पति में हुआ विवाद, फायरिंग

Sat, 12 Jun 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dispute between Pradhan and BDC member husband, firing
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जलालपुर गांव में प्रधानी की रंजिश को लेकर शनिवार देर शाम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति आमने-सामने आ गये। दोनों में मारपीट हुई। इसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। झगड़े में बीडीसी सदस्य के पति घायल हो गये। फायरिंग की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख प्रधान और उसके समर्थक भाग गये।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जलालपुर गांव में शनिवार दोपहर सूर्यकांत यादव और नरेंद्र यादव के बीच किसी बात को लेकर खेत पर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान वहां बीडीसी सदस्य संगीता यादव के पति अरविंद यादव यहां पहुंच गये। ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद ने दोनों में बीच बचाव कराया। बीडीसी सदस्य समर्थकों का आरोप है कि प्रधान मुल्तान सिंह और उनके समर्थक असलाह लेकर यहां पहुंच गये और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही अरविंद और नरेंद्र दोनों ने भाग कर जान बचाई। इसके बाद प्रधान पक्ष के लोग अरविंद के घर पहुंचे और नरेंद्र को घर से निकालने की बात कहने लगे। यहां पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान अरविंद के सिर में तमंचे की बट मार दी, जिससे चोट आ गई।
विज्ञापन

उधर प्रधान पक्ष के लोगों का आरोप है कि अरविंद और उसके समर्थकों ने फायरिंग की। इसके बाद प्रधान पक्ष के लोगों ने फायरिंग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग दो दर्जन फायर हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मलिक फोर्स के साथ गांव पहुंचे तो प्रधान पक्ष के लोग भाग गये। पुलिस घायल अरविंद को लेकर थाने आई। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष सपा तो दूसरा प्रसपा समर्थक हैं
जलालपुर गांव में सपा और प्रसपा समर्थक रहते हैं। प्रधानी के चुनाव में भी यह दोनों समर्थक आपस में एक दूसरे के खिलाफ रहे। प्रधान पक्ष प्रसपा समर्थक है तो क्षेत्र पंचायत सदस्य का पक्ष सपा समर्थक है। गांव में सपा और प्रसपा अपना वर्चस्व कायम रखना चाहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वर्चस्व को लेकर शनिवार को झगड़ा हुआ और फायरिंग हुई। गांव भी दो खेमों में बंटा दिखा। एक तरफ सपा समर्थक थे तो दूसरी तरफ प्रसपा समर्थक। ग्रामीणों में चर्चा है कि पूर्व में सपा के ही दो बड़े नेता अब गांव में पार्टी बंदी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed