फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Disabled children will get Rs 600 for transportation to school

Firozabad News: दिव्यांग बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के मिलेंगे 600 रुपये

Mon, 15 Jul 2024 03:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 15 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Disabled children will get Rs 600 for transportation to school
फिरोजाबाद। दिव्यांग बच्चों को अभिभावक नियमित स्कूल छोड़ने जाएं, इसके लिए 600 रुपये प्रति माह एस्कार्ट अलाउंस दिया जाएगा। इसमें परिषदीय विद्यालयों के ऐसे बच्चों को चयनित किया जा रहा है जो अकेले विद्यालय आने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन

जनपद के लिए 400 बच्चों का लक्ष्य दिया गया है। अब तक बेसिक शिक्षा विभाग 200 बच्चों को चयनित कर चुका है। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक अजय पांडेय ने बताया कि साल में 10 महीने भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन





दिव्यांग बेटियों के लिए 200 रुपये महीने छात्रवृत्ति
40 फीसदी से अधिक दिव्यांग छात्राओं को 10 माह के लिए 200 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। लक्ष्य 700 का है। इसमें 450 बेटियों का चयन हो चुका है। जो बेटियां दिव्यांग हैं, वे अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





60 फीसदी से कम उपस्थित पर नहीं मिलेगा एस्कार्ट भत्ता
शरीरिक रूप से दिव्यांग छात्र-छात्राओं की चयन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। अभी चिन्हांकन किया जा रहा है। जांच के लिए डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में बीएसए सदस्य सचिव, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सदस्य है। समिति दिव्यांग बच्चों की सूची का परीक्षा कर पात्र छात्र-छात्राओं को एस्कार्ट अलाउंस प्रदान करने पर मुहर लगाएगी। 60 फीसदी उपस्थिति से कम होने पर भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed