फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   died

चारागाह के लिए खोदी गई की खाई में गिरा पांच साल का बालक, मौत

Fri, 13 Mar 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
died
दीपांशु (फाइल फोटो एका के ननिवली में डूबने से हुई मौत) - फोटो : FIROZABAD
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका के गांव निनावली में चारागाह के लिए खोदी गई खाई में भरे पानी में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सड़क किनारे खोदी गई खाई को तत्काल बंद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना एका के गांव निनावली में साढ़े सात सौ बीघा में पशु चारागाह बनाने के लिए इसके चारों ओर खाई खोदी गई थी। पिछले दिनों बारिश होने के कारण इसमें पानी भर गया था। शुक्रवार सुबह निनावली निवासी कैलाशचंद्र यादव का पांच वर्षीय पुत्र दीपांशु खेलते हुए खाई के किनारे पहुंच गया। पैर फिसलने के कारण वह इसमें गिर कर डूब गया।
विज्ञापन

उसकी तलाश करते हुए परिजन व ग्रामीण खाई के पास पहुंचे और उसमें उसकी तलाश की। तो उसका शव मिल गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान निनावली दाऊदयाल यादव ने बीडीओ को सूचना दी। इस पर बीडीओ एका अतुल कुमार गांव पहुंचे। कुछ देर में एसडीएम जसराना कुमारचंद्र ज्वालिया व थाना प्रभारी एका रवींद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने प्रधान व सचिव को रोड के किनारे भरे पानी को तत्काल निकालने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े सात सौ बीघा में खोदी गई खाई बंद कराने की मांग
एका। ग्राम पंचायत निनावली में साढ़े सात सौ बीघा भूमि में चारागाह के लिए खाई खुदाई की गई है। बीच में टिनशैड डाला गया था। क्षेत्रीय निवासी सुभाषचंद्र ने बताया कि इस चारागाह के पास ही दो परिवार रहते हैं। इसके कारण इनके परिवार के बच्चों को खतरा है। उन्होंने खाई को बंद कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में अनिल कुमार, विजय कुमार टिल्लू, रामदास, सुनहरीलाल, रामदास, सुनहरीलाल, किशन सिंह, रनवीर सिंह महेशचंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व गाय की भी इसी में गिरने से मौत हो गई थी।
मां एवं दादी का रो-रोकर बुरा हाल
एका। चारागाह के लिए खोदी गई खाई में भरे पानी में इकलौते बेटे दीपांशु की मौत होने की जानकारी हुई उसकी मां ममता देवी व दादी रामवती को हुई तो उनका रो- रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार की महिलाएं ढांढस बंधाने में जुटीं रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि कैलाशचंद्र यादव, उनके पिता बालिस्टर सिंह परिवार का पालन पोषण करने के लिए हरियाणा में स्थित फैक्ट्री में काम करते हैं। मृतक दीपांशु राजवीर सिंह इंटर कालेज में कक्षा एक का छात्र था। कैलाश चंद्र का वह इकलौता बेटा था।

मई 2019 में मनरेगा योजना के तहत चारागाह को चारों ओर खाई खोदी गई थी। पिछले दिनों बारिश होने के कारण खाई में पानी भर गया था। इस तरह का कोई हादसा नहीं होने पाए इसका इंतजाम किया जाएगा।
दाऊदयाल यादव, ग्राम प्रधान, निनावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed