फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   devotees descended of jain dharma in stream festival

छदामीलाल जैन मंदिर की जलधारा में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 21 Sep 2016 01:06 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 21 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
devotees descended of jain dharma in stream festival
छदामी लाल जैन मंदिर की जलधारा में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala
भगवान महावीर का हुआ अभिषेक, मेले का हुआ आयोजन
विज्ञापन

नगर के प्रमुख श्रीछदामीलाल जैन मंदिर में जलधारा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया।
मंगलवार को जलधारा महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं अन्य जनपदों से भी श्रद्धालु जलधारा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे। रथ पर सवार होकर इंद्र जल लेकर मंदिर पहुंचे। वहां मंत्रोच्चारण एवं विधिविधान के साथ श्रीजी का जलाभिषेक किया। प्रक्षाल लेने के लिए श्रद्धालुओं मे होड़ मच गई। अभिषेक को मस्तक पर लगाकर श्रद्धालुओं ने पुण्यार्जन किया। लोगों ने चाट-पकौडी का आनंद उठाया। वहीं, बच्चों ने भी झूलों का लुत्फ उठाया। रात्रि तक मंदिर में लोगों की भीड़ लगी रही। महावीर जैन, अजय जैन, अजय जैन एडवोकेट, हजारीलाल जैन, विजय जैन देवता, अनूपचंद्र जैन एडवोकेट, डॉ महेंद्र जैन, अनूप जैन, कुलदीप मित्तल जैन, अरुण जैन आदि लोग उपस्थित रहे।


बरसात से हुआ व्यवधान
जलधारा महोत्सव के दौरान शाम करीब साढे़ चार बजे शुरू हुई बरसात से आयोजन स्थल पर व्यवधान खड़ा हो गया। हालांकि आधे घंटे बाद बरसात थमी तो आगे के कार्यक्रम सुचारु रूप से चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed