{"_id":"6447b597b2342976350d4d2b","slug":"devotee-dies-due-to-overturning-of-tractor-trolley-firozabad-news-c-25-1-135908-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से श्रद्धालु की मौत
Tue, 25 Apr 2023 04:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 25 Apr 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से श्रद्धालु की मौत
खेडा गनेशपुर के लोग बेहड़ वाली माता मंदिर से पूजन कर लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना बसई मुहम्मदपुर क्षेत्रांर्गत बेहड़ वाली माता मंदिर पर देवी पूजा के बाद लौट रहे श्रद्वालुुुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली कंदरपुर-फुलायची के बीच बंबा की पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
सियाराम निवासी खेडा गनेशपुर सोमवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से थाना बसई मुहम्मदपुर में बेहड वाली माता मंदिर पर देवी पूजन को परिवार सहित गया था। रात करीब 11 बजे लौटते वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना मटसेना क्षेत्रांर्गत कंदरपुर और फुलायची के मध्य बंबा की पुलिया से टकराकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने के बाद उससे सवार करीब एक दर्जन लोगों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर पास गांव के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना मिलने पर थाना मटसेना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सियाराम का भाई सुभाष और अन्य ग्रामीण ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान सुभाष की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल ओमकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।