फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Defying water standards are being filled pouches

मानकों को धता बताकर भरे जा रहे पानी पाउच 

Thu, 14 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Defying water standards are being filled pouches
पानी के पाउचों में मानकों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है
अप्रैल माह के आगाज के साथ गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान बढ़ते ही पानी की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में पानी के पाउच की बिक्री में भी इजाफा हो गया है। वहीं पाउच संचालक अधिक पाउच बेचने के लिए गुणवत्ता से भी समझौता कर रहे हैं।  प्लांट संचालक मानकों को ताक पर रखकर एक दिन में हजारों पानी के पाउच की बिक्री कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसरों का इस ओर ध्यान नहीं है। 
विज्ञापन

 सुहागनगरी में गर्मी में सार्वजनिक स्थलाें पर छोटी-बड़ी दुकानों, खोखों पर धड़ल्ले से पानी के पाउच बिक रहे हैं। शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले इलाकों नगला भाऊ, सुहाग नगर, सुभाष तिराहा, बसस्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, जलेसर रोड, कोटला रोड, नगला बरी, जाटवपुरी, आसफाबाद से जिला मुख्यालय तक पानी के पाउचों की बिक्री सर्वाधिक है। प्लांट संचालकों द्वारा मानकों को ताक पर रखकर पानी के पाउच की पैकिंग कराई जा रही है। शहर में बिकने वाले अधिकांश पानी के पाउच पर पैकिंग की तिथि तक अंकित नहीं होती है और न ही एक्सपायरी डेट। सुहागनगरी में कुछ प्लांट संचालक ग्राउंड वाटर का इस्तेमाल पानी के पाउच भरने के लिए करते हैं। पालीथिन में पैक होने के बाद पानी और अधिक हानिकारक हो जाता है, लेकिन जिला प्रशासन व नगर निगम के अफसर पानी के पाउच की बिक्री पर रोक लगाने को गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन


 
फिल्टर जैसे स्वाद को कर रहे केमिकल का प्रयोग 
कुछ ऐसे इलाके हैं, जहां सप्लाई के पानी को टंकी में स्टोर करने के बाद में पाउच में पानी भरकर बेचा जाता है। वहीं जानकारों का मानना है एक ऐसा केमिकल आता है, जिसे डालने पर पानी का स्वाद फिल्टर जैसा लगता है। इन पाउच पर न तो मिनरल के बारे में और न की कंपनी के बारे में लिखा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आमजन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं पाउच 
जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन का कहना है कि गर्मी के सीजन में बिना पैकिंग तिथि और एक्सपाइरी डेट के पानी की पाउच की बिक्री हो रही है। यह उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्लांट संचालक मानक के विपरीत पानी के पाउच की बिक्री कर जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इन्हीं पानी के पाउच से तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे प्लांट संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 


पानी पाउच से अटे नाले-नालियां 
पानी के पाउचों को पीने के बाद लोगों द्वारा उन्हें इधर-उधर फेंक दिया जाता है। कई स्थानों पर पाउचों से नाले-नालियां अटी पड़ी हैं। लोगों का कहना है कि सरकार इस पर प्रतिबंध लगाते हुए प्रभावी कदम उठाए। विशेषज्ञों की मानें तो शहर में बेचे जा रहे पाउचों की फैक्ट्री भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण में (एफएसएसआई) पंजीकृत नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed