फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Daughter-in-law is forcibly occupying the property, report filed

Firozabad News: जबरन संपत्ति पर कब्जा कर रही बहू, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 May 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 22 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law is forcibly occupying the property, report filed
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने बहू और उसके मायके वालों पर जबरन संपत्ति पर कब्जा करने और हत्या की आशंका जताई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नारखी में नगला कढ़ेरू निवासी राम प्याारी ने तहरीर दी है कि पति की मौत के बाद जमीन और मकान में उनका और बेटे विपिन कुमार के नाम पर आधा-आधा हिस्सा अभिलेख में दर्ज हो गया। विपिन अपनी पत्नी सीमा के साथ रहता था। पत्नी की करतूतों से नाराज विपिन ने अपनी संपत्ति नाबालिग बेटे और बेटी के नाम वसीयत कर दी। संरक्षिका अपनी मां राम प्यारी को बनाया था। जनवरी 2025 में विपिन की मौत के बाद जब सीमा को यह बात पता चली तो वह तिलमिला उठी। उसने पीड़िता को जबरन मकान और जमीन पर कब्जा करने के लिए धमकी देने लगी। इतना ही नहीं अपने पति, भाई और अन्य लोगों के साथ जबरन खेत से सरसों की फसल काट ले गई। वह जबरन मकान और खेत पर कब्जा करने की धमकी दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed