फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dare to accuse the government of corruptionः Rajnath

हिम्मत है तो मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर दिखाएंः राजनाथ

Tue, 07 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूूराो अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूूराो अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dare to accuse the government of corruptionः Rajnath
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रैली
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी ही भारत की राजनीति की दिशा और दशा तय करता है। 2014 में पहली बार पूर्ण बहुमत की गैर कांग्रेसी सरकार को केंद्र में बनाने का मौका दिया और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। ढाई साल के भाजपा के शासन की सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य दल चाहे कितनी ही बुराई क्यों न करें लेकिन सरकार के किसी भी मंत्री के दामन पर अभी तक भ्रष्टाचार का दाग नहीं है। किसी भी दल में दम है तो भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर दिखाएं। वह टूंडला क्षेत्र के गांव असन में भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


राजनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घर में घुस कर जवाब दिया और हमारे सैनिकों की शहादत का बदला लिया। अब दुनिया का कोई भी देश भारत को आंख नहीं दिखा सकेगा। हम किसी को छेडे़ंगे नहीं और जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं..। राजनाथ ने सार्क सम्मेलन का भी जिक्र किया, बोले मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहता था लेकिन जब चुनौती दी गई तो गया और पाकिस्तान की छाती पर खड़े होकर उसको सार्क देशों के सामने बेनकाब किया।
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर राजनाथ ने कहा सपा के हौसले चुनाव से पहले ही पस्त हो गए। सपा-कांग्रेस में सगाई हो गई। बेटे ने मुलायम की भी नहीं सुनी। अब बाप का दर्द है कि बेटे ने ये क्या कर दिया जिस कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष करते हुए पार्टी बनाई उसी से बेटा गठबंधन कर रहा है। राहुल की खाट सभा पर भी राजनाथ बोले, क्या कभी किसी पार्टी को खाट पर प्रचार करते इससे पहले देखा है। जिसने पहले ही खाट पकड़ ली हो वह पार्टी चुनाव क्या लड़ेगी। राजनाथ ने यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं को लुभाते हुए लड़कियों की शिक्षा ग्रेजुएशन तक और सड़कों की शिक्षा इंटर तक फ्री करने की घोषणा की। नोटबंदी पर गृहमंत्री ने कहा कि विपक्ष हल्ला मचाए हुए है कि नोटबंदी से देश बर्बाद हुआ जबकि मोदी सरकार के इस फैसले से अमीर-गरीब के बीच की खाई खत्म करने की कोशिश की शुरुआत हुई है। सभा की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर इंद्रपाल सिंह ने और संचालन पूर्व प्रधान डा. अजयपाल सिंह ने किया। मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, सुनील टंडन, उदय प्रताप सिंह, देवेश भारद्वाज, अंकित तिवारी, प्रदीप यादव, पवन दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, प्रधान उदयवीर सिंह, ललित सिंह, तेजवीर सिंह, वृदांवन लाल गुप्ता ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डरना मत, नाम नोट कर लेना
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें पता है कि यहां बहुत से बाहुबली हैं। वोट डालने से रोकते हैं, धमकाते हैं..। मैं कह रहा हूं...डरना मत बस नाम नोट कर लेना सरकार बनने पर धमकाने वालों की खाट खड़ी कर देंगे..।

बघेल को लालबत्ती का एलान कर गए राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कहा एसपी सिंह बघेल को केवल विधायक बनाने के लिए चुनाव नहीं लड़ाया जा रहा है। वह लखनऊ केवल क्या विधायक बनने के लिए जा रहे हैं। सरकार बनने पर लखनऊ से वह चमाचम लालबत्ती लेकर लौटेंगे।


ये मधु बघेल कौन है...?
राजनाथ सिंह ने माइक संभालते ही अपने चिरपरिचत अंदाज में हंसी-ठिठोली शुरू कर दी। पर्चे पर लिख कर दिए गए नामों को पढ़ते हुए प्रोफेसर एसपी सिंह की पत्नी मधु बघेल का नाम आते ही बोले ये मधु बघेल कौन है। मधु जब उनके बाएं तरफ आकर खड़ी हो गई तब राजनाथ फिर माजाकिया अंदाज में बोले, देखा दोनों दूर-दूर थे। मैने पास लाकर खड़ा कर दिया। राजनाथ यह भी चुटकी ली कि मुझे लगता है मधु एसपी सिंह से अधिक पढ़ी-लिखी हैं। राजनाथ सिंह को मंच पर पगड़ी बांधी गई तो उन्होंने कहा कि यह इस क्षेत्र की आन-बान शान की प्रतीक है मैं इस पगड़ी को बांध कर ही बोलूंगा..।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed