फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Varanasi kabaddi competition was won by

वाराणसी ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 06 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Sun, 06 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Varanasi kabaddi competition was won by
वाराणसी ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
जलेसर रोड स्थित दाऊ दयाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मैच वाराणसी की टीम ने जीता।
विज्ञापन

दाऊदयाल शिक्षण संस्थान की ओर से श्रीमती रामश्री की स्मृति में आयोजित त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह का शुभारंभ मुख्यअतिथि पूर्व सांसद रामजी लाल सुमन ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्यअतिथि ने कहा कि खेल से जीवन हमेशा क्रियाशील रहता है। खेल को यदि खेल की भावना से खेले जाएं तो व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है। हमें उम्मीद है कि यह कालेज प्रशासन इसी तरह की प्रतियोगिता कराता रहेगा। कार्यकारी अधिकारी एसके शर्मा ने कहा कि खेल रचनात्मकता को बढ़ावा देता है। खेल हमारे जीवन का आवश्यक अंग है। कालेज प्राचार्या डा. उन्मीत अरोरा ने मंचासीन अतिथियों का सम्मान करने के साथ स्मृति चिह्न प्रदान किए। रविवार को पहला सेमीफाइनल वाराणसी एवं इलाहाबाद के बीच में खेला गया। जिसमें वाराणसी ने 22 और इलाहाबाद ने चार अंक बनाए। इस तरह वाराणसी 18 अंक से जीत हासिल करके फाइनल में प्रवेश कर गया। दूसरा सेमीफाइनल मुजफ्फरनगर और सामली के बीच में हुआ। इसमें मुजफ्फरनगर के 25 और सामली 22 अंक बने। फाइनल मुकाबला वाराणसी और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। इसमें वाराणसी के 36 और मुजफ्फरनगर के 27 अंक बने। नौ अंकों से जीत हासिल करके वाराणसी ने चैंपियनशिप जीत ली। मुख्य अतिथि रामजीलाल सुमन ने वाराणसी की टीम को पांच हजार रुपया तथा स्मृति चिह्न तथा द्वितीय स्थान पर मुजफ्फर नगर एवं इलाहाबाद की टीम को तीन-तीन हजार रुपया व स्मृति चिह्न प्रदान किया। संचालन डा. माधवी सिंह ने किया। संयोजिका डा. संध्या चतुर्वेदी रही। राजकुमार, अंजना दुबे, पीके पांडेय व पूनम रैफरी रही। डा.रेनू सिंह, हरी सिंह, डा. निशा अग्रवाल, डा. रजनी सिंह, डा. रंजना राजपूत, डा. विनीता गुप्ता, डा. प्रेमलता, डा. अनीता शर्मा, डा. अंजू गोयल, डा. गरिमा सिंह, डा. शालिनी सिंह, डा. निधि अग्रवाल, डा. ज्योति, अर्चना, डा. नूतन राजपाल, डा. इंदुवाला, डा. कंचन जैन, नीतू सिंह, सरिता शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed