फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The young man was shot in the head

युवक की सिर में गोली मारकर हत्या

Mon, 02 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 02 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
The young man was shot in the head
मृतक युवक का फाइल फोटो
जलेसर रोड स्थित अमरदीप कालेज के पास कुछ लोगों ने रविवार की देरशाम एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंच गए तब तक आरोपी भाग चुके थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने बताया कि युवक को दो लोग बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

 पिता शिवशंकर ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर थाना क्षेत्र के गांव ककरऊ कोठी का रहने वाले हैं। उसके छह पुत्र और एक पुत्री है। पिंटू उर्फ प्रमोद यादव तीसरे नंबर का पुत्र था। रविवार शाम करीब सात बजे पिंटू घर के पास हनुमान मंदिर पर था। इसी बीच गांव के ही दो युवक उसको बुलाकर ले गए। करीब आधा घंटे बाद घर से करीब एक किलोमीटर दूर अमरदीप कालेज के पास से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां पिंटू उर्फ प्रमोद का शव खून से लथपथ अवस्था में जमीन पर पड़ा था। उसके सिर में गोली मारी गई थी।
विज्ञापन

 हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी संजीव वाजपेयी के साथ सीओ सिटी ओमकार यादव, कोतवाल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पिंटू उर्फ प्रमोद के पिता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसके पुत्र को गांव के ही भोला और वीरु हनुमान मंदिर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उन्होंने अमरदीप कालेज के पास गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल उत्तर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि मामला आत्महत्या का भी लग रहा है। शव के पास से तमंचा बरामद किया गया है। मृतक के फिंगर प्रिंट के साथ ही तमंचे को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर की तैयारी के साथ फैक्ट्री में करता था नौकरी
जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों के बीच इस बात की चर्चा थी कि पिंटू पर वीरु के रुपये बाकी थे। इसलिए दोनों के बीच रंजिश भी चली आ रही थी। हत्या की एक वजह यह भी माना जा रहा है। पिता शिवशंकर ने बताया कि पिंटू ने इंटर की परीक्षा देने के लिए फरिहा स्थित एक इंटर कालेज से प्राइवेट फार्म भरा था। वह राजा का ताल स्थित एक ग्लास फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम भी करता था। चार साल पूर्व पिंटू के बड़े भाई सहदेव की कुछ लोगों ने जहर देकर हत्या कर दी थी। उस वक्त ग्रामीणों के मामला शांत कराने के कारण पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed