{"_id":"6ac922f459f760a4a4005474","slug":"brother-accused-of-barging-into-the-house-and-assaulting-someone-meerut-news-c-73-1-mct1008-108999-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाई पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाई पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कलीना निवासी राजीव ने अपने छोटे भाई कपिल पर घर में आकर गाली-गलौज करने, मारपीट करने और बच्चों समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम वह घर पर था। इसी बीच उसका छोटा भाई कपिल घर पर आया और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि कपिल ने उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।