फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Strangle-stroke

वृद्धा की कपड़े से गला घोंटकर हत्या

Fri, 31 Mar 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 31 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Strangle-stroke
हत्या - फोटो : SELF
वृद्धा की हत्या कर आरोपी शव को घर के अंदर ही छोड़कर फरार हो गए। करीब 20 घंटे बीत जाने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला मियां बाजार निवासी रामसेवक फोटो ग्राफर के यहां पिछले 15 साल से भूदेवी(70) पत्नी बाबूराम किराए पर निवास करती थी। भूदेवी के कोई संतान नहीं थी। अपना पेट पालने के लिए वह शादी समारोह में पूड़ी बेलने के साथ ही आलू बिनने का काम भी करती थी। भूदेवी के नाम उसके मायके कुछ जमीन भी थी। क्षेत्रीय लोगों की माने तो पिछले कुछ दिनों से भूदेवी के घर लोगों का आना जाना बढ़ गया था। दो दिन पूर्व भूदेवी की किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत के दौरान झगड़ा भी हो रहा था। जिससे भूदेवी का झगड़ा हो रहा था। वह कौन था। इसकी जानकारी भी क्षेत्रीय लोग नहीं दे सके। शुक्रवार को जब भूदेवी दिखाई नहीं दी, तो लोग उसके घर पहुंच गए। यहां का नजारा देख क्षेत्रीय लोगों ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने देखा कि भूदेवी का शव जमीन पर पड़ा था। उसकी कपड़े से गला दवाकर हत्या की गई थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गुरुवार शाम को दो युवक बाइक से भूदेवी के यहां आए थे। जो देर रात तक रुके भी थे। वह कौन थे, इसकी भी जानकारी भी क्षेत्रीय लोग नहीं दे सके। फिलहाल भूदेवी मूलरुप से सिरसागंज के गांव केसमपुर की रहने वाली बताई जाती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed