{"_id":"58c589c44f1c1b812adc42c4","slug":"stolen-house-in-housing-development-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास कालोनी में बंद मकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवास विकास कालोनी में बंद मकान में चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद सूटकेस छोड़कर चोर भाग गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी स्थित बंद मकान के ताले चटकाकर चोर लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। कालोनी निवासी शिवमंगल पांडेय पुत्र जगदीश पांडेय अपने परिवार के साथ गांव सिमरारी थाना एका गए थे। रात के समय सूना मकान देखकर चोर ताले चटकाकर कमरे में रखी लोहे की अलमारी में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर, लाखों रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह कालोनी के लोगों को पास के एक खाली प्लाट में संदूक और सूटकेस पड़ा मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस और पीड़ित परिवार मौके पर पहुंच गया। पीड़ित शिवमंगल पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।