फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sister of the young man killed in the accident wedding cards are sharing

बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Wed, 22 Feb 2017 11:42 PM IST
amar ujala news
amar ujala news Updated Wed, 22 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sister of the young man killed in the accident wedding cards are sharing
हादसे के बाद राोते प‌िररिजन
नारखी के गांव दौलतपुर के समीप ट्रक ने एक युवक की जान ले ली। आक्रोशित लोगों ने बाईपास मार्ग जाम कर दिया। युवक दोस्त के साथ बाइक से बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग निकले। परिवारीजनों के न आने तक ग्रामीणाें ने न तो शव उठने दिया और न ही घायल को उपचार के लिए भेजने दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की पुलिस से झड़प भी हुई। परिवारीजनों के पहुंचने के बाद ही पुलिस घायल को अस्पताल भेज सकी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टूंडला थाना क्षेत्र के मोहल्ला तेल मील रोड नई बस्ती निवासी कैलाश चंद्र शर्मा की बेटी विशाखा शर्मा की शादी एक मार्च को है। आगरा से बरात आनी है।
विज्ञापन


बहन विशाखा की शादी का कार्ड बाटने के लिए कैलाश चंद्र शर्मा का पुत्र सुशील अपने दोस्त वसीम पुत्र अयूब निवासी तेल मील रोड नई बस्ती के साथ बाइक से अपनी ससुराल इटौली जसराना जा रहा था। बाइक सुशील ही चला रहा था, जबकि वसीम पीछे बैठा था। दोनों लोग गांव दौलतपुर के समीप पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क खराब होने के कारण सुशील ने संतुलन खो दिया और बाइक बाईपास मार्ग पर ही पलट गई। सुशील बाइक के नीचे दब गया, जबकि वसीम दूर जा गिरा। इसी बीच आगरा की ओर से तेजगति से आ रहे ट्रक ने सुशील को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रक चालक और क्लीनर वाहन मौके पर ही छोड़ कर भाग गए।

इस बीच काफी संख्या में ग्रामीण व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी घायल को उपचार के लिए भेजने के साथ ही शव को कब्जे में लेने को आगे बढ़े, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। उन्होंने बाईपास मार्ग जाम कर पुलिस को शव उठाने व घायल को उपचार के लिए भेजने से मना कर दिया।

 पुलिस ने विरोध किया, तो ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों की मांग की थी कि जब तक घायल और मृतक के परिवारीजन नहीं आ जाते। वह न तो घायल को उपचार के लिए भेजेंगे और न ही शव को उठने देंगे। इस बीच सीओ टूंडला प्रेमप्रकाश यादव, कोवताल रामगढ़ अनिल कुमार के साथ नारखी थानाध्यक्ष प्रदीप यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

उधर हादसे की जानकारी होते ही मृतक और घायल के परिवारीजन भी आ गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए घायल को उपचार को भेजने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के लिए पुलिस ने एबुंलेंस को मौके पर बुला लिया था। एंबुलेंस को देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए एंबुलेंस लौटा दी। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर चालक भी एंबुलेंस वापस ले गया। बाद में पुलिस जीप से घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed