फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Agitated over being beaten up, a lineman climbed a transformer and came down after four hours.

Kannauj News: पिटाई से क्षुब्ध लाइनमैन ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, चार घंटे बाद उतरा

Wed, 02 Sep 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Agitated over being beaten up, a lineman climbed a transformer and came down after four hours.
सौरिख/चपुन्ना। गैरकानूनी तरीके से ट्रांसफाॅर्मर चालू करने से इन्कार करने पर दबंगो ने संविदा लाइनमैन की पिटाई कर दी। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से आहत लाइनमैन ने बुधवार दोपहर सौरिख पावर हाउस पहुंचकर 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ गया। चार घंटे से अधिक समय तक चले इस ड्रामे के बाद विभागीय अधिकारियों और परिजनों के समझाने पर वह शाम 7.40 बजे नीचे उतरा। उधर, घटना से गुस्साए बिजली कर्मियों ने पावर हाउस का घेराव कर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन



बिजली कर्मियों ने बताया कि 28 अगस्त की रात ग्राम नगरिया लालशाह में डीपी फुंक गई थी। ग्रामीणों ने विभागीय अनुमति के बिना ही गुलरियापुर से डीपी उतारकर नगरिया लाल शाह में रख दी। इसके बाद संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह राजपूत पर उसे जोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा। पुष्पेंद्र ने जेई और एसडीओ की अनुमति न होने का हवाला देकर अवैध डीपी चालू करने से मना कर दिया। आरोप है कि तरींद क्षेत्र में काम निपटाने के बाद जब वह भावलपुर में सोनू कबाड़ी की दुकान के पास पहुंचा, तभी नगला चौधरी निवासी एक युवक तीन साथियों के साथ आ धमका। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए फावड़े के बेंत से उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

हमले की शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज लाइनमैन बुधवार दोपहर 3.30 बजे सौरिख पावर हाउस पहुंचा और सीधे 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे उतारने का प्रयास किया और नीचे आते ही थाने की गाड़ी मंगाकर उसे हिरासत में लेने की कोशिश की, तो लाइनमैन भागकर सीधे टीपीएम पोल पर चढ़ गया। इससे पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस के पावर हाउस परिसर से बाहर जाने के बाद वह दोबारा ट्रांसफाॅर्मर पर जा बैठा। शाम 7.30 बजे एसडीओ अनिल राम और जेई गुरशरण सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कर्मियों ने किया घेराव
घटना की भनक लगते ही क्षेत्र के संविदा लाइनमैन लामबंद हो गए। लाइनमैन विपिन सिंह, कौशल किशोर, अवधेश सिंह, मुनीश सिंह, नैतिक पांडेय, अरविंद कुमार, हरिओम आदि कर्मचारियों ने पावर हाउस घेरकर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और बिजली कर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई न हुई तो पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

संयोग से टला बड़ा हादसा
संयोग रहा कि लाइनमैन पुष्पेंद्र जब दोपहर 3.30 बजे ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, उससे एक घंटा पहले दोपहर 2.30 बजे छिबरामऊ से आने वाली 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन ब्रेकडाउन थी। यदि लाइन चालू होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

केबल बॉक्स फटने से 300 गांवों की बत्ती गुल
बता दें कि दोपहर 2.30 बजे छिबरामऊ में केबल बॉक्स फटने के कारण 33 हजार की लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। अधिकारियों ने कन्नौज से नया केबल बॉक्स मंगाकर ठीक कराने का काम शुरू करवा दिया, जो देर रात जारी था। लाइन ठप होने से सौरिख कस्बे समेत 300 गांवों की बत्ती गुल हो गई। उमस और भीषण गर्मी के बीच बिजली-पानी का गहरा संकट खड़ा हो गया और लोग घंटों बेहाल रहे।



वर्जन
छिबरामऊ में केबल बॉक्स फटने से 33 हजार की लाइन ब्रेकडाउन हुई थी, नया केबल बॉक्स लगवाकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। लाइनमैन से मारपीट के प्रकरण में आहत होकर वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था, जिसे समझा-बुझाकर सुरक्षित उतार लिया गया है। मामले में नियमानुसार जांच और कार्रवाई की जा रही है।
-अनिल राम, एसडीओ, विद्युत उपकेंद्र सौरिख

वर्जन
पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-रणवीर सिंह चंदेल, एसआई, सौरिख थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed