फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two individuals with a bounty on their heads arrested for stealing a bag full of gold and silver from a jewelry shop.

Hamirpur News: ज्वेलर्स की दुकान से सोना-चांदी भरा बैग उड़ाने वाले दो इनामी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two individuals with a bounty on their heads arrested for stealing a bag full of gold and silver from a jewelry shop.
फोटो 02 एचएएमपी 10- ज्वेलर्स की दुकान से बैग उड़ाने वाले आरोपी। पुलिस विभाग
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान से जेवर से भरा बैग चोरी करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो शातिर चोरों को कोतवाली पुलिस ने कपसा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को रहमत और नन्हे कुण्डा निवासी शापुर मजरा गनीनगर, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद को कपसा तिराहा के पास से सुबह गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बाहरी जिलों में जाकर सराफा की दुकानों की रेकी करते थे। दुकान और आसपास के माहौल की पूरी जानकारी जुटाने के बाद मौका मिलते ही चोरी कर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने पिछले वर्ष अप्रैल में मौदहा कस्बे की एक सराफा की दुकान से अपने साथियों के साथ जेवर से भरा बैग चोरी करने की बात स्वीकार की है। इस मामले में पुलिस आरोपियों के कुछ साथियों से चोरी का सामान पहले ही बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजय यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नन्हे कुण्डा के खिलाफ बांदा के मटौंध, रामपुर के स्वार, गोरखपुर के रामगढ़ताल व खोराबार, मुरादाबाद जीआरपी और हमीरपुर के मौदहा थाने में कुल नौ केस दर्ज हैं। इनमें चोरी, एनडीपीएस एक्ट, गैंग संबंधी अपराध, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामले हैं। ये केस वर्ष 2015 से 2026 के बीच दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed