फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Daughter's body found three days later, caught in the bushes of a check dam.

Hamirpur News: तीन दिन बाद चेकडैम की झाड़ियों में फंसा मिला बेटी का शव

Wed, 02 Sep 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Daughter's body found three days later, caught in the bushes of a check dam.
सरीला (हमीरपुर)। नाले में तेज बहाव है बेटा... मत जाओ। बेटी को घर से निकलते समय रोकने वाले पिता साधुराम यादव को क्या पता था कि यही शब्द उन्हें जिंदगी भर याद रहेंगे। बहनों के लिए पड़ोरा लेने गई प्रांसी (15) रविवार शाम नाले के तेज बहाव में बह गई। पिता ने तीन दिन तक बेटी की तलाश में दिन देखा न रात। कानों से कम सुनाई देने के बावजूद कभी पुलिस की नाव में बैठकर नाले में खोजबीन की तो कभी खेतों और झाड़ियों में पैदल भटकते रहे। बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे उनकी नजर घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दूसरे चेकडैम के पास झाड़ियों में फंसे शव पर पड़ी। पिता ने बेटी को पहचान लिया। पुलिस टीम ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुरैनी निवासी साधुराम यादव की छह बेटियां और एक बेटा हैं। प्रांसी सबसे छोटी थी। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए पड़ोरा लेने वह रविवार शाम करीब 4:30 बजे पुरैनी और उधरहंका के बीच स्थित खेतों की ओर गई थी। नाले में पानी तेज होने के कारण घरवालों ने उसे जाने से मना किया था लेकिन वह नहीं मानी। लौटते समय गांव से करीब 400 मीटर दूर रपटे पर पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गई। मौके पर मौजूद राघवेंद्र और दीना ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

पुलिस व एसडीआरएफ की टीम दिन-रात खोजती रही
घटना के बाद से दिन-रात जलालपुर प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार पुलिस टीम के साथ तलाश में जुटे रहे। थाना पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोर, पीएसी की फ्लड टीम और एसडीआरएफ भी नाले में खोजबीन करती रही। पानी के बहाव की दिशा में चेकडैम तक तलाश कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां नाव रुकी, वहां से पैदल जाना पड़ा
घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पहला चेकडैम है। उसके आगे पानी की स्थिति ऐसी थी कि नाव नहीं जा पा रही थी। माना जा रहा है कि बहाव में प्रांसी पहले चेकडैम को पार कर आगे निकल गई थी। इसके बाद करीब एक किलोमीटर दूर दूसरा चेकडैम है। वहां तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों को पैदल जाकर तलाश करनी पड़ रही थी। शव झाड़ियों में फंसा होने के कारण नजर नहीं आ रहा था। पानी के बहाव के साथ शव आगे निकलकर झाड़ियों में अटक गया था।

दुपट्टा और पड़ोरा का थैला पहले मिला था
तलाश के दौरान उसका दुपट्टा और पड़ोरा रखने का थैला पहले ही मिल चुका था। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई थी। इसके बाद पुलिस और बचाव दल ने नाले के बहाव की दिशा में तलाश बढ़ाई और चेकडैम तक खोजबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed