फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Punks home electrical contractor's foray

विद्युत ठेकेदार के घर बदमाशों का धावा

Sat, 05 Sep 2015 11:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 05 Sep 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
Punks home electrical contractor's foray
बेखौफ हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े सरस्वती नगर में निवास करने वाले विद्युत ठेकेदार के यहां धावा बोल दिया। ठेकेदार की मां, पत्नी और पुत्र को हथियारों के बल पर बंधक बना नकदी और आभूषण लूट कर ले गए। दिन दहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


जलेसर रोड स्थित सरस्वती नगर गली नंबर दो निवासी उमेश डौंगरे मथुरा में विद्युत विभाग में ठेकेदारी करते हैं। यहां पर उनकी पत्नी मीरा देवी, पुत्र चंद्रेश, भंडारी, बेटी मुस्कान और वृद्ध मां श्रीप्यारी निवास करती हैं। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर पर उमेश की मां, पत्नी और बड़ा बेटा चंद्रेश मौजूद थे।
विज्ञापन


मुस्कान अपने भाई भंडारी के साथ स्कूल गई थी। तभी तीन बदमाशों ने मैन गेट खोलने के लिए आवाज लगाई। ठेकेदार की पत्नी मीरो देवी ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने बताया कि उन्हें उनके छोटे भाई छोटेलाल ने पाढ़म से ट्रांसफार्मर लेने के लिए भेजा है। आप उमेश से बात कर लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति से बात करने के लिए मीरादेवी ने पुत्र से गेट पर फोन मंगवाया, तभी दो बदमाश घर के अंदर घुस गए और तीनों लोगों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। जबकि एक बदमाश गेट पर ही खड़ा रहा। बदमाशों ने मीरा देवी के साथ मारपीट करते हुए उनसे अलमारी और संदूक की चाभियां ले ली और घर में रखी करीब पांच लाख रुपये की नकदी के साथ 14 तोले सोने के आभूषण कब्जे में कर लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मैन गेट का दरवाजा बाहर से बंद कर गए। पीड़ित परिवार ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग आ गए। सूचना पर कोतवाल उत्तर फोर्स के साथ मौके पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

पहले पैर छुए, फिर निकाले हथियार
चंद्रेश की माने तो पिता के घर पर न होने की जानकारी होते ही एक बदमाश ने अपने साथियों को इशारा कर दिया था। दो बदमाशों ने मम्मी को बुआ कहते हुए उनके पैर छुए और हाथ में लिए काले कलर के बैैग को जमीन पर रखते हुए कहा कि आपके भाई छोटेलाल ने भुटिया भेजी हैं। इसके बाद बैग से हथियार निकाल लिए थे।

भाई और उसके दोस्तों को जानते हैं बदमाश
पीड़ित परिवार की माने तो बदमाशों को भले ही पहली बार देखा गया हो, लेकिन व मीरा देवी के छोटे भाई छोटेलाल और उसके दोस्त डा. रवि के बारे में भी पूरी जानकारी रखते थे।

चौकी प्रभारी के खिलाफ था आक्रोश
घटनास्थल पर मौजूद लोगों में चौकी प्रभारी के खिलाफ आक्रोश था। लोगों की माने तो घटना की सूचना देने के बाद भी चौकी प्रभारी डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे। वह कभी भी क्षेत्र में न तो गश्त करते दिखाई देते हैं और न ही क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाती है। लोगों में वारदात के बाद से दहशत है।


घटनास्थल के समीप सुबह राहगीर से हुई थी लूट
दोपहर को जिस विद्युत विभाग के ठेेकेदार के यहां बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था वहां से दस कदम की दूरी पर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सरस्वती नगर गली नंबर सात निवासी वीरेंद्र शर्मा के साथ भी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। बदमाश पीड़ित को तमंचे के बल पर खत्ताघर में ले गए थे। यहां उनके साथ मारपीट करते हुए सात हजार रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed