फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Loss of millions of fire at a mobile shop shop

मोबाइल शॉप की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

Sun, 19 Mar 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Loss of millions of fire at a mobile shop shop
आग में जला सामान।
आसफाबाद तिराहे के समीप मोबाइल की दुकान में शनिवार रात आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों ने अपने प्रयास से बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना पर पीड़ित दुकानदार भी पहुंच गया।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला खंजापुर निवासी नवल किशोर की आसफाबाद मटसेना तिराहे पर मोबाइल और कंप्यूटर की दुकान है। शनिवार रात वह प्रतिदिन की भांति दुकान बंदकर घर चला गया। देर रात दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास आबादी क्षेत्र न होने के कारण आग ने पूरी दुकान को अपने आगोश में समेट लिया और दुकान में रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सुबह तकरीबन पांच बजे क्षेत्रीय लोगाें को घटना की जानकारी हो सकी। लोगाें ने पीड़ित दुकानदार को सूचित कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। सूचना पर नवल किशोर भी परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed