फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lives were lost in the battle Prabhu Dayal

जिंदगी की जंग हार गया प्रभु दयाल

Sat, 25 Feb 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lives were lost in the battle Prabhu Dayal
चूड़ी श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
सूदखोरों ने शुक्रवार को चूड़ी श्रमिक के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। तेइस घंटे तक जिंदगी के लिए जंग में श्रमिक प्रभु दयाल हार गया। शनिवार सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने केरोसिन की कट्टी और अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर जाकर सबूत जुटाई कर ले गई है।
विज्ञापन

थाना लाइनपार के मोहल्ला आजादनगर निवासी प्रभु दयाल को मोहल्ले के रनवीर सिंह के यहां चूड़ी जुड़ाई का काम करता था। उसने दस वर्ष पूर्व रनवीर से सात सौ रुपये एडवांस लिए थे। रनवीर सिंह के पुत्रों ने सात सौ रुपये पर चक्रवृद्धि ब्याज लगाने के साथ ये रकम 50 हजार से अधिक कर दी थी। परिजनों की मानें तो जब वह काम पर नहीं जाता था तो उसको जबरन घर से उठा लाते थे। उससे मारपीट की जाती थी। इसके चलते प्रभु दयाल मानसिक रूप से परेशान भी रहने लगा था। वह पिछले दो दिन से काम पर नहंी जा रहा था। इस पर रनवीर के पुत्र शुक्रवार सुबह उसको उसी के घर से उठाकर लाए थे। आरोप है कि इस दौरान उसकी पिटाई करने बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी। और आरोपी मौके से भाग गए थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजकर 10 मिनट पर उपचार के दौरान प्रभु दयाल की मौत हो गई। इस पर नगर विधायक मनीष असीजा, प्रेमचंद्र शंखवार, श्रमिक नेता शहजाद खां भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, प्रभु दयाल के शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से केरोसिन की कट्टी बरामद की है। बताते हैं कि जिससे केरोसिन प्रभुदयाल के ऊपर डाला था। पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए कपड़े बरामद किए हैं। वहीं आगरा से आई फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ कुछ सबूत एकत्रित करके ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed