फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Truck runs over elderly woman and flees; she dies before her husband's eyes.

Barabanki News: बुजुर्ग महिला को रौंदकर भागा ट्रक, पति के सामने मौत

Mon, 31 Aug 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 31 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Truck runs over elderly woman and flees; she dies before her husband's eyes.
रामसनेहीघाट। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रामसनेहीघाट क्षेत्र में रविवार की भोर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर लोधे सिंह पुरवा गांव निवासी सरस्वती (70) की मौत हो गई। हादसे के वक्त कुछ दूरी पर मौजूद उनके पति तुलसीराम बदहवास हो गए। चालक ट्रक लेकर तेजी से भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग से उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


दामाद गंगाराम ने बताया कि सास सरस्वती रविवार की भोर अपने पति तुलसीराम के साथ घर से शौच के लिए निकली थीं। दोनों हाईवे किनारे गांव के बाहर पैदल ही जा रहे थे। दोनों में करीब 15 कदमों की फासला था। उसी दौरान सरस्वती अयोध्या की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


हादसा देख तुलसीराम बदहवास हो गए और शोर मचाने लगे, लेकिन चालक ने ट्रक की रफ्तार तेज कर दी। शोर सुनकर राहगीर और ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजन वृद्धा को रामसनेहीघाट सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दामाद ने बताया कि सरस्वती की तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। उधर, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग के जरिये ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed