फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पार्षद मुनेंद्र यादव गिरफ्तारी देने पहुंचे थाना दक्षिण

पार्षद मुनेंद्र यादव गिरफ्तारी देने पहुंचे थाना दक्षिण

Mon, 29 Apr 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
पार्षद मुनेंद्र यादव गिरफ्तारी देने पहुंचे थाना दक्षिण
parsad - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपी पार्षद मुनेंद्र यादव सोमवार को साथी पार्षदों के साथ थाना दक्षिण पहुंचे। उन्होंने गिरफ्तारी देने के लिए आने की बात कही। पुलिस ने थोड़ी देर थाने पर रोकने के बाद मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन


नगर निगम की महापौर नूतन राठौर की तहरीर पर दक्षिण पुलिस ने पार्षद देशदीपक यादव, मुनेंद्र यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पिछले दिनों पार्षद देशदीपक यादव को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया था।
विज्ञापन


परंतु पार्षद को न्यायालय से जमानत मिल गई थी। सोमवार को इसी घटना में नामजद पार्षद मुनेंद्र यादव अपने साथी पार्षद कासिम सिद्दीकी, शाहिद अंसारी, शारिक सलीम, देशदीपक यादव, अभिनेंद्र यादव, हरिओम गुप्ता, सत्यपाल प्रजापति, सुभाष यादव, पूनम शर्मा, राजेश यादव, रविंद्र यादव, विमला देवी, अशोक राठौर के साथ थाना दक्षिण पहुंचे। मुनेंद्रयादव ने कहा कि मेयर वाले मामले में गिरफ्तारी देने के लिए आए हैं। पुलिस ने मुनेंद्र यादव को तो हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मुचलके भरवाने के बाद उसे छोड़ दिया। पार्षद मुनेंद्र यादव ने कहा कि महापौर के विरोध में 23 मई के बाद से आंदोलन किया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण सुनील कुमार ने कहा पार्षद मुनेंद्र यादव आए थे, मुचलका भरवाने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed