फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुरालीजन फरार

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुरालीजन फरार

Tue, 11 Jun 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुरालीजन फरार
थाना लाइपनार क्षेत्र में महिला की मौत के वाद जिला अस्पताल में मौजूद महिलाएं विलाप करती हुई - फोटो : amar uajala
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के ढोलपुरा में मंगलवार को महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। जानकारी पर मायका पक्ष के लोग पहुंच गए। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


ढोलपुरा निवासी डौली (22) का पति धनपाल सिंह से मंगलवार को विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति ड्यूटी पर चला गया। इधर महिला की संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मृतका के पिता नगला चैन थाना सिरसागंज निवासी सूरजपाल को दी। वह अन्य ग्रामीणों के साथ ढोलपुरा पहुंच गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


इधर महिला के पति के साथ अन्य ससुरालीजन फरार हो गए। थाना लाइनपार के एसओ संजय सिंह ने कहा महिला की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। मायका पक्ष यदि तहरीर देता है तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पिता सूरजपाल ने कहा कि डेढ़ साल पहले ही बेटी की शादी की थी। उसके पास एक बेटी है। उन्होंने कहा ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर देंगे। क्योंकि बेटी को पीटा गया है शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed