फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Son-in-law flies into a rage over the hospitality; assaults wife too.

Amroha News: खातिरदारी पर बिगड़ा दामाद, पत्नी से भी की मारपीट

Sun, 30 Aug 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 30 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law flies into a rage over the hospitality; assaults wife too.
डिडौली(अमरोहा)। रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ ससुराल पहुंचे युवक का खातिरदारी को लेकर ससुरालियों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बाद में पत्नी को लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचा तो भूमि में हिस्सा लेने की बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया और दोनों को घर भेज दिया।
विज्ञापन

युवक शुक्रवार को पत्नी के साथ ससुराल पहुंचा था। वहां उसका बड़ा साढ़ू भी मौजूद था। आरोप है कि युवक ने उचित खातिरदारी नहीं होने की बात कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर विवाद मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन

इसके बाद युवक पत्नी को लेकर कोतवाली पहुंचा, जहां दोनों में फिर विवाद होने लगा। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति आए दिन उसके पिता की भूमि में हिस्सा लेने का दबाव बनाता है और विरोध पर मारपीट करता है। पुलिस और मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed